logo

ट्रेंडिंग:

झारखंड चुना: पहले चरण का मतदान खत्म, 5 बजे तक 65 पर्सेंट वोटिंग

Jharkhand Assembly Elections First Phase Voting Live: झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में कुल 43 सीटों पर वोटिंग हो गई है। पहले चरण में झारखंड में बंपर वोटिंग हुई है।

jharkhand assembly election first phase

झारखंड विधानसभा चुनाव

81 सीटों वाली झारखंड विधानसभा के चुनाव इस बार दो चरण में हो रहे हैं। पहले चरण में कुल 43 सीटों पर बुधवार को वोट डाले जाएंगे। वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू होगी और 5 बजे तक चलेगी। इन 43 में से 20 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए और 6 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। इन सीटों पर 15,344 बूथ पर वोटिंग होगी। सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील इलाकों में केंद्रीय सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। वहीं, बाकी के इलाकों में जिले की पुलिस तैनात है। इन 43 सीटों के लिए कुल 683 उम्मीदवार मैदान में हैं जिनमें 73 महिलाएं हैं। बाकी की 28 सीटों पर 20 नवंबर को वोटिंग होगी और चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।

 

पहले चरण में पूर्व सीएम चंपई सोरेन (सराईकेला सीट), कांग्रेस के अजय कुमार (जमशेदपुर पूर्व) और पूर्णिमा दास साहू (जमशेदपुर पूर्व), बन्ना गुप्ता बनाम सरयू रॉय (जमशेदपुर पश्चिम) का मुकाबला रोचक होने वाला है। वहीं, गीता कोड़ा, सोना राम सिंकू, महुआ मांझी जैसे हाई प्रोफाइल कैंडिडेट्स की सीटों पर भी इसी चरण में वोटिंग हो रही है।

 

यहां पढ़ें झारखंड चुनाव के पहले चरण से जुड़ा हर अपडेट

Live Updates

November 13, 18:44

BJP नेता प्रतुल शाह देव का दावा- पहले चरण में 33-34 सीटें जीतेंगे

झारखंड में पहले चरण की वोटिंग के बाद बीजेपी नेता प्रतुल शाह देव ने दावा किया है कि 43 में से बीजेपी और उसके गठबंधन को 33 से 34 सीटों पर जीत मिलेगी।

November 13, 18:38

झारखंड में 5 बजे तक 64.86 पर्सेंट वोटिंग

झारखंड में पहले चरण की 43 सीटों पर शाम के 5 बजे तक 64.86 पर्सेंट वोट डाले गए हैं।

November 13, 18:14

वायनाड में 60.79 फीसदी वोटिंग

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक वायनाड में शाम 5 बजे तक 60.79% वोटिंग रिकॉर्ड की गई।

 

November 13, 17:35

चुनाव बाद ईवीएम को सील करते हुए

पूर्वी सिंहभूम में पहले चरण की वोटिंग के बाद मशीनों को सील किया जा रहा है।

 

November 13, 16:51

कांके विधानसभा में हंगामा

कांके विधानसभा क्षेत्र के कोकदोरो पंचायत में ईवीएम में तकनीकी खामी आ गई थी। हंगामा बढ़ा तो आईटीबी की एक टुकड़ी पहुंची और स्थानीय लोगों से उलझ गई। ग्रामीणों ने कहा कि जवानों ने धक्का-मुक्की की है और बुरा बर्ताव किया है। ग्रामीण हंगामे के बाद वोट करने के लिए ही तैयार नहीं थे लेकिन नेताओं के समझाने के बाद लोग मान गए।

November 13, 16:24

पीएम मोदी बोले- बिजली का बिल जीरो करेंगे

झारखंड में पीएम मोदी ने कहा, 'मोदी आपका बिजली बिल जीरो करने जा रहे हैं। हम हर घर को सोलर पैनल लगाने के लिए 75,000 से 80,000 रुपये देंगे। इससे जो बिजली बनेगी उसका बिजली बिल जीरो होगा और अगर आपकी जरूरत से ज्यादा बिजली है तो सरकार आपकी बिजली खरीदेगी।'

November 13, 16:02

दोपहर 3 बजे तक 59.28 फीसदी वोटिंग

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक झारखंड में 3 बजे तक 59.28 फीसदी वोट पड़े हैं।

November 13, 15:19

महेंद्र सिंह धोनी ने डाला वोट

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने रांची स्थित मतदान केंद्र में वोट किया है।

 

November 13, 14:58

देवघर में पीएम मोदी की रैली आज

प्रधानमंत्री मोदी आज देवघर जिले के सारठ में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। रैली स्थल पर मौजूद एक भाजपा सदस्य कहते हैं, "हम प्रधानमंत्री मोदी को सुनने के लिए 2 किलोमीटर पैदल चलकर यहां पहुंचे हैं।" एक अन्य भाजपा सदस्य कहते हैं, "मोदी जी ने महिलाओं को सम्मान दिया है। उन्होंने महिलाओं को घर, गैस सिलेंडर, बीमा, राशन कार्ड का लाभ दिया है..."

 

November 13, 14:15

मधु कोड़ा बोले- शुरूआती रुझान में बीजेपी आगे

झारखंड चुनाव के पहले चरण में चल रहे मतदान पर झारखंड के पूर्व सीएम मधु कोड़ा ने कहा, "रुझानों के अनुसार, जनता जेएमएम-कांग्रेस को पूरी तरह से नकार रही है। हम कह सकते हैं कि पहले चरण के मतदान में भाजपा-एनडीए उम्मीदवार बढ़त हासिल करेंगे। जेएमएम-कांग्रेस सरकार रोजगार देने में सक्षम नहीं रही है। किसान परेशान हैं क्योंकि उन्हें उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं दिया जा रहा है। खदानें बंद पड़ी हैं...."

 

November 13, 13:58

गीता कोड़ा बोलीं- विपक्ष से जनता जवाब मांगेगी

जगन्नाथपुर में बीजेपी कैंडीडेट गीता कोड़ा ने कहा हमने अपना वोट डाल दिया है, यहां तक कि ग्रामीण इलाकों में भी। जनता जेएमएम-कांग्रेस-आरजेडी की भ्रष्ट सरकार से जवाब मांगेगी. सरकार बनने के बाद हमारी प्राथमिकता उन खदानों को खोलने की होगी जो कि बंद हो चुकी हैं.

 

November 13, 13:58

दोपहर 1 बजे तक 46.25% मतदान

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार दोपहर एक बजे तक 46.25% मतदान हो चुका था।

 

November 13, 1:20

मैं साधारण आदमी, जनता जिताएगी: बन्ना गुप्ता

झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार में मंत्री बन्ना गुप्ता ने भी वोट डाला। उन्होंने कहा, 'जनता तय करेगी। मैं एक साधारण आदमी हूं, मैं जनता के निर्णय को स्वीकार करूंगा। मुझे पता है कि लोग मुझसे प्यार करते हैं, मुझे खूब समर्थन मिल रहा है।'

 

November 13, 1:16

वायनाड में भी हो रही बंपर वोटिंग

केरल के वायनाड में उपचुनाव हो रहे हैं। मतदान केंद्रों पर भारी भीड़ नजर आ रही है।

 

November 13, 12:56

हजारीबाग में जयंत सिन्हा ने डाला वोट

झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के दौरान बीजेपी नेता जयंत सिन्हा हजारीबाग में अपना वोट डाला है। उन्होंने लोगों से अपील भी की है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग वोट करें।

November 13, 12:51

नक्सलियों की धमकी क्या थी?

सोनापी में नक्सलियों ने धमकी दी थी, 'सावधान! वोट मत द, वोट का बहिष्कार करो। अपना गांव में अपना राज व जन सरकार बनाओ। मतदान का बहिष्कार करें, गांव-गांव में क्रांति। क्रांतिकारी जन कमेटी को मजबूत करें।'

 

November 13, 12:47

नक्सली धमकियां बेअसर, सोनापी में जमकर वोटिंग

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम के जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र में नक्सलियों ने वोटिंग न करने की धमकी दी थी। नक्सलियों ने पोस्टर लगाए थे और रास्ता रोकने की कोशिश की थी। सुरक्षा बलों ने पोस्टर और बैरिकेड हटाया और लोगों को सुरक्षित मतदानकेंद्र तक पहुंचाया। हटा दिया और सुबह 11 बजे तक झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम के जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के सोनापी में मतदान केंद्र संख्या 25 पर 60% मतदान दर्ज किया गया।

November 13, 12:05

वायनाड में कैसी हो रही है वोटिंग?

केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं। सुबह 11 बजे तक इस सीट पर अब तक 27.4 प्रतिशत मतदान हुआ है।

 

November 13, 12:12

लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लें: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जनता से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग मतदान केंद्रों में पहुंचकर वोट करें। यह लोकतंत्र को मजबूत करने जैसा होगा। यह महापर्व है, जिसमें हर वोटर को शामिल होना चाहिए।

 

November 13, 12:10

झारखंड में सुबह 11 बजे तक 29 फीसदी पड़े वोट

झारखंड में सुबह 11 बजे तक 29 फीसदी वोट पड़े हैं।

November 13, 12:04

छत्तीसगढ़ उपचुनाव में क्या हो रहा है?

छत्तीसगढ़ की रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट से उपचुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार आकाश शर्मा ने भाजपा के उम्मीदवार सुनील कुमार सोनी पर कहा, 'एक तरफ 34 साल का सक्रिय युवा है और दूसरी तरफ 64 साल के निष्क्रिय व्यक्ति हैं। वह दो बार मेयर और एक बार सांसद रह चुके हैं लेकिन उन्होंने कोई काम नहीं किया है।'|

 

November 13, 11:32

झारखंड चुनावों के बीच कल्पना सोरेन ने किसे लिखी चिट्ठी?

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और विधायक कल्पना सोरेन ने झारखंड के लोगों को सोशल मीडिया के जरिए एक पत्र लिखा है। उन्होंने कहा, 'जोहार! आज झारखण्ड में लोकतंत्र के महापर्व का शुभारंभ हो चुका है। हमारे राज्य के 24 साल के सफर को नई दिशा देने वाला यह चुनाव, झारखण्ड की मजबूत बुनियाद की नींव डालने में एक ऐतिहासिक भूमिका निभाने जा रहा है। महिला सशक्तिकरण से लेकर समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान तक, झारखण्ड का असली विकास तभी संभव है जब हम हर जरूरतमंद की आवाज को अपनी प्राथमिकता बनाएं। ध्यान रहे, पहले मतदान, फिर जलपान।'

 

November 13, 11:21

कोल्हान के चुनाव पर क्या बोले कोल्हान टाइगर?

झारखंड विधानसभा चुनावों में अब कोल्हान टाइगर के नाम से मशहूर चंपाई सोरेन ने कहा है कि बीजेपी 14 सीटें जीतने जा रही है। उन्होंने कहा, 'बीजेपी गठबंधन ने कहा है कि कोल्हान क्षेत्र की सभी 14 सीटों पर जीत हासिल करेंगे। इसमें कोई शक नहीं है।' वे खुद सरायकेला में बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। उनके खिलाफ JMM की ओर से गणेश महली चुनाव लड़ रहे हैं।

 

November 13, 10:50

वोट के बाद जनप्रतिनिधियों को क्या सीख दे रहे हैं अर्जुन मुंडा?

सरायकेला-खरसावां में बीजेपी नेता अर्जुन मुंडा ने वोट किया है। उन्होंने कहा, 'मैंने राज्य को उज्ज्वल भविष्य की ओर ले जाने के लिए वोट दिया है, मुझे उम्मीद है कि खरसावां के लोग भी उसी तरह वोट देंगे। मुझे पूरा विश्वास है कि हमारे उम्मीदवार जीतेंगे।'

 

November 13, 10:39

हम हासिल करेंगे दो तिहाई बहुमत: कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर

कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर झारखंड विधानसभा चुनावों को लेकर आश्वस्त हैं कि इंडिया गठबंधन, इस चुनाव में जीत दर्ज करेगा। उन्होंने कहा, 'हम '400 पार' और '65 पार' जैसे अतार्किक बयान नहीं देते। हमने लोगों के लिए जो काम किया है, उसके आधार पर हमें नतीजे मिलेंगे और हम दो तिहाई बहुमत तक पहुंचेंगे, जिसकी हम बात करते हैं।'

 

November 13, 10:37

जुगलसलाई में भिड़े आजसू और JMM कार्यकर्ता

झारखंड के जुगलसाई में आजसू और JMM कार्यकर्ता ही भिड़ गए। वर्मा माइंस के पास बने एक पोलिंग बूथ पर दोनों दलों के कार्यकर्ताओं में कहासुनी हो गई। आनन-फानन में पुलिस दौड़कर आई और हंगामा शांत कराया। आजसू कार्यकर्ताओं का कहना है कि JMM के कार्यकर्ता, बार-बार पोलिंग बूथ में घुस रहे हैं।

November 13, 10:31

बिहार के उपचुनावों में 9 बजे तक कितने पड़े वोट?

बिहार में तरारी, इमामगंज, बेलागंज और रामगढ़ विधानसभा सीटों पर बुधवार को हो रहे उपचुनाव में सुबह 9 बजे तक 9.53 प्रतिशत मतदान हुआ है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, रामगढ़ में सुबह 9 बजे तक 11.35 प्रतिशत मतदान हुआ, इसके बाद बेलागंज में 9.12 प्रतिशत, तरारी में 9.3 प्रतिशत और इमामगंज में 8.46 प्रतिशत मतदान हुआ।

November 13, 10:24

रांची से JMM उम्मीदवार महुआ मांझी ने क्या कहा?

झारखंड मुक्ति मोर्चा की चर्चित नेता महुआ मांझी ने कहा कि चुनाव में अगर जीत मिली तो वे महिला सुरक्षा के मुद्दे पर ध्यान देंगे। उन्होंने कहा, 'महिला सुरक्षा मेरी प्राथमिकता होगी। मैं महिलाओं के कल्याण के लिए काम करती रही हूं और करती रहूंगी। मैं राज्य के लोगों से अनुरोध करती हूं कि वे बड़ी संख्या में बाहर आएं और अपना वोट डालें।'

 

November 13, 10:21

एमपी उपचुनावों पर क्या बोले सीएम मोहन यादव?

मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने कहा है, 'मध्य प्रदेश और देश में जहां भी चुनाव हो रहे हैं, मैं सभी से अपील करना चाहूंगा कि लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल जरूर करें। मताधिकार लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। मध्य प्रदेश में विजयपुर और बुधनी दोनों जगहों पर उपचुनाव हो रहे हैं। मैं सभी से कहना चाहूंगा कि जब से हमारी सरकार बनी है, हमने अपने प्रदेश में विकास के सभी मापदंडों पर काम करने की कोशिश की है। हमारी सरकार ने मध्य प्रदेश को भी काफी ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। ऐसे में हम सभी प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश को और आगे ले जाना चाहते हैं और पूरे देश में नंबर वन राज्य बनाना चाहते हैं।'

November 13, 10:17

पहले वोट फिर फोटो, मतदान केंद्र पर दिखा शिवराज सिंह का अंदाज

मध्य प्रदेश में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधनी विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए अपना वोट डाला। उन्होंने मतदान केंद्र के फोटो बूथ पर तस्वीरें भी खिंचवाईं।

 

November 13, 10:14

झारखंड चुनाव पर क्या बोले बीजेपी सासंद दीपक प्रकाश?

बीजेपी सांसद दीपक प्रकाश ने कहा, 'झारखंड को विकसित और भ्रष्टाचार मुक्त बनाना है, युवाओं को नौकरी और रोजगार देना है, महिलाओं को अत्याचार से बचाना है। यह आने वाली डबल इंजन सरकार का संकल्प है। बांग्लादेशी घुसपैठियों ने झारखंड को बर्बाद कर दिया है। वे भारत को कमजोर करने की साजिश करते हैं।'

 

November 13, 10:07

झारखंड में सुबह 9 बजे तक 13.04 प्रतिशत मतदान

झारखंड में सुबह 9 बजे तक 13.4 प्रतिशत वोट पड़े हैं। मतदान केंद्रों पर भारी भीड़ नजर आ रही है। सुबह 7 बजे से वोट पड़ने शुरू हुए हैं। अब तक सिमडेगा विधानसभा सीट पर सबसे अधिक 15.09 प्रतिशत मतदान हुआ, रांची में 12.06 प्रतिशत और सरायकेला-खरसावां में 14.62 प्रतिशत मतदान हुआ।

November 13, 09:48

मतदान पर क्या कहती है रांची की पुलिस?

रांची के एसपी सिटी राज कुमार मेहता ने कहा, 'रांची के लोगों को संदेश है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग करें। हम चाहते हैं कि लोग शांतिपूर्वक मतदान करें। सुरक्षा उद्देश्यों के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है।'

November 13, 09:44

वोटिंग के बाद क्या बोल रहे हैं फर्स्ट टाइम वोटर्स

 

 

November 13, 09:44

सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर नजर आई भीड़

सर्द सुबह और लोग अपने-अपने घरों से निकलकर मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। वोटिंग बूथ पर कुछ वॉलंटियर्स भी हैं जो लोगों की मदद कर रहे हैं। चुनाव आयोग ने मतदान केंद्रों से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। आप भी देखिए झारखंड में लोकतंत्र का उत्सव कैसे मनाया जा रहा है।

 

November 13, 09:37

घरों से निकलिए, पहले मतदान फिर जलपान: केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी

झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान पर केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा, 'आज लोकतंत्र का महापर्व है। झारखंड में 43 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। हम सभी से अनुरोध और अपील करेंगे कि लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अपना वोट डालें।'

 

November 13, 09:32

राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने किया वोट, कही ये बात

राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने रांची के एक मतदान केंद्र में वोट किया। वोट के बाद उन्होंने कहा, 'मतदान लोकतंत्र की ताकत है। चुनाव के माध्यम से हम अपने प्रतिनिधियों को चुनते हैं जो बाद में समाज और देश के कल्याण के लिए काम करते हैं। हमें उन सपनों को हासिल करने के लिए काम करना चाहिए जिसके लिए झारखंड का गठन किया गया था। हम उस सपने को हासिल करने से बहुत दूर हैं।

 

November 13, 09:21

वायनाड की जनता के प्रियंका को उम्मीद क्या है?

केरल के वायनाड लोकसभा सीट पर मतदान जारी है। कांग्रेस उम्मीदवार प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, 'मेरी उम्मीद है कि वायनाड के लोग मुझे उनके प्यार और स्नेह का ऋण चुकाने का मौका देंगे। मुझे उनके लिए काम करने और उनका प्रतिनिधि बनने का मौका देंगे। मुझे उम्मीद है कि हर कोई अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करेगा और वोट देगा।'

 

November 13, 09:21

हजारीबाग में वोट डालने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी ने क्या कहा?

 

 

November 13, 09:22

हजारीबाग में कांग्रेस उम्मीदवार मुन्ना सिंह ने डाला वोट

झारखंड की हजारीबाग विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार मुन्ना सिंह, चुनाव में खूब चर्चा में रहे। उन्होंने भी हजारीबाग के एक पोलिंग बूथ में वोट डाला। मुन्ना सिंह ने कहा कि वे हजारीबाग के मतदाताओं से अपील करते हैं कि मतदानस्थल पर पहुंचकर ज्यादा से ज्यादा संख्या में वोट करें।

November 13, 08:48

पूर्वी सिंहभूम में कांग्रेस प्रत्याशी अजय कुमार ने किया वोट

झारखंड के पूर्वी सिंहभूम में जमशेदपुर पूर्व से कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. अजय कुमार ने भी वोट डाला है। November 13, 08:50

 

November 13, 08:35

संजय सेठ ने रांची में डाला वोट

केंद्रीय मंत्री संजय सेठ रांची के एक बूथ पर वोट डालने पहुंचे और मतदान किया।

November 13, 08:28

वोट देने से पहले आरती करते कांग्रेस के अजय कुमार

जमशेदपुर पूर्वी सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार अजय कुमार ने वोट डालने से पहले हनुमान मंदिर में पूजा और आरती की।

November 13, 08:10

प्रियंका गांधी बनाम नव्या हरिदास

वायनाड से बीजेपी की उम्मीदवार नव्या हरिदास ने कहा, 'वायनाड को ऐसा शख्स चाहिए जो जमीनी स्तर पर उनके लिए काम कर सके।'

November 13, 08:07

सरयू राय ने डाला वोट

जेडीयू नेता और उम्मीदवार सरयू राय ने वोट डालने के बाद कहा कि 23 नवंबर को नतीजे बताएंगे कि क्या होगा, हमें उम्मीद है कि झारखंड में एनडीए की सरकार बनेगी।

November 13, 07:42

झारखंड के राज्यपाल ने डाला वोट

झारखंड के गवर्नर संतोष कुमार गंगवार ने रांची में वोट डालने के बाद लोगों से अपील की है कि वे भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल करें।

November 13, 07:32

PM मोदी ने की वोट देने की अपील

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए पीएम मोदी ने अपील की है कि लोग अपने घरों से निकलें और उत्साह के साथ मतदान करें।

November 13, 07:29

ढोल बजाकर मतदाताओं का स्वागत

झारखंड के रांची में बूथ नंबर 50, 60 और 61 पर ढोल बजाकर मतदाताओं का स्वागत किया गया। इस बारे में BLO नीतू प्रिया ने कहा, 'यह हमारे झारखंड का कल्चर है। हम लोगों का स्वागत उसी तरह से करेंगे ताकि हम अपनी संस्कृति को आगे बढ़ा सकें।'

November 13, 07:18

रायपुर सिटी साउथ में वोटिंग शुरू

छत्तीसगढ़ की इस सीट पर बीजेपी ने सुनील कुमार सोनी तो कांग्रेस ने आकाश शर्मा को चुनाव में उतारा है।

November 13, 07:12

वायनाड में लगी लाइन

केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर वोट डालने के लिए लोग सुबह से ही लाइन में लगे हुए हैं। इस सीट पर चुनाव जीते राहुल गांधी ने रायबरेली को चुना जिसके चलते यहां उपचुनाव हो रहे हैं। प्रियंका गांधी पहली बार कोई चुनाव लड़ रही हैं और उन्हें इसी सीट से उतारा गया है।

November 13, 06:59

झारखंड में वोटिंग शुरू

झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 43 सीटों के लिए वोटिंग शुरू हो गई है।

November 13, 06:59

उपचुनाव

आज कुल 10 राज्यों की 31 विधानसभा सीटों पर भी वोट डाले जा रहे हैं। पश्चिम बंगाल- 6 सीट बिहार-4 राजस्थान-7 मध्य प्रदेश-2 छत्तीसगढ़-1 असम-5 कर्नाटक-3 केरल-1 मेघालय- 1 गुजरात- 1

November 13, 06:59

वायनाड लोकसभा सीट उपचुनाव

केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव आज ही हैं। इस सीट पर कांग्रेस की प्रियंका गांधी चुनाव लड़ रही हैं।

November 12, 19:44

झारखंड में वोटिंग, ओडिशा भी तैयार

ओडिशा के एडीजी संजय कुमार ने बताया है कि झारखंड में वोटिंग को देखते हुए उन जिलों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है जिनकी सीमाएं झारखंड से लगती हैं।

November 12, 19:44

BJP, NDA के पक्ष में लहर है- जे पी नड्डा

पहले चरण की वोटिंग से पहले झारखंड के गिरिडीह में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा, 'झारखंड में बीजेपी और एनडीए के पक्ष में लहर चल रही है।'

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap