logo

ट्रेंडिंग:

महाराष्ट्र के मंत्रियों की बेहिसाब बढ़ी संपत्ति, आंकड़े चौंका देंगे

महाराष्ट्र के मंत्रियों की संपत्ति में कई गुना इजाफा हुआ है। बढ़ी संपत्ति वाले मंत्रियों में कई चर्चित चेहरे भी शामिल हैं।

Aditi and Sanjay Rathore

महाराष्ट्र के मंत्री अदिति तटकरे और संजय राठौड़। (फाइल फोटो)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

महाराष्ट्र के मंत्रियों की संपत्तियों बीते 5 साल में कई गुना बढ़ गई है। 27 मंत्रियों से कुछ की संपत्तियों में मामूली इजाफा हुआ, तो कुछ की संपत्तियों में अप्रत्याशित वृद्धि हुई। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी उन नेताओं में शुमार हैं, जिनकी संपत्ति अचानक से बढ़ गई है। ऐसा नहीं है कि इसके संबंध में सिर्फ दावे हैं, उन्होंने अपने चुनावी शपथपत्र में जो दावे किए हैं, उसके आधार पर बढ़ी हुई संपत्ति की खबरें सामने आई हैं।

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक महाराष्ट्र की महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे की संपत्ति भी बेतहाशा बढ़ी है। उनकी संपत्ति 772 प्रतिशत तक बढ़ गई है। साल 2019 में उनकी कुल संपत्ति 39 करोड़ थी, जो बढ़कर 3.4 करोड़ रुपये की हो गई है। पब्लिक वर्क मंत्री रविंद्र चह्वाण की नेट वर्थ 117 प्रतिशत तक बढ़ गई है। उनकी कुल संपत्ति पहले 7 करोड़ रुपये की थी, जो बढ़कर 15.5 करोड़ रुपये की हो गई। 

किस मंत्री की कितनी बढ़ी संपत्ति?
TOI की एक रिपोर्ट के मुताबिक मृदा एवं जल संरक्षण मंत्री संजय राठड़ की संपत्ति 220 प्रतिशत तक बढ़ी है। उनकी कुल संपत्ति 5.9 प्रतिशत थी, जो अब बढ़कर 15.9 करोड़ रुपये की हो गई है। युवा मामलों के मंत्री संजय बंसोड़े की संपत्ति पहले 2 करोड़ थी जो अब बढ़कर 5 करोड़ रुपये की हो गई है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की संपत्ति करीब 187 प्रतिशत बढ़ गई है। उनके पास 7.8 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति थी, जो अब बढ़कर 22.4 करोड़ रुपये हो गई। 

अजित पवार-देवेंद्र फडणवीस के पास कितनी संपत्ति?
डिप्टी सीएम अजित पवार की संपत्ति 44 प्रतिशत बढ़ी है, वहीं डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की संपत्ति 56 प्रतिशत तक बढ़ गई है। यह उनके चुनावी हलफनामे पर आधारित है। 

कैसे बढ़ी है संपत्ति?
अदिति तटकरे की संपत्ति इसलिए बढ़ गई क्योंकि उन्होंने करीब 12 एकड़ कृषि योग्य भूमि खरीदी है। उन्होंने एक 75827 स्क्वायर फीट का एक प्लॉट भी खरीदा है।  रविंद्र चह्वाण के परिवार की संपत्ति लगातार बढ़ गई है।  उनकी संपत्ति 7.1 करोड़ रुपये की थी, जो अब बढ़कर 15.5 करोड़ रुपये की हो गई है। उनके पास 1.5 करोड़ रुपये का एक रिवॉल्वर भी है। संजय राठौड़ ने 13 करोड़ रुपये का एक फ्लैट साल 2023 में खरीदा था। उनकी पत्नी ने भी साल 2011 में 11 करोड़ रुपये का एक फ्लैट खरीदा था। धनंजय मुंडे ने 2151 स्क्वायर फीट का एक फ्लैट मालाबार हिल्स में खरीदा था, जिसकी कीमत दिसंबर 2023 में 10 करोड़ रुपये थी।  5 साल में उनकी संपत्ति 81 प्रतिशत तक बढ़ गई।

Related Topic:

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap