logo

मूड

नरपतगंज विधानसभा: बीजेपी-RJD के बीच दिलचस्प मुकाबला, कौन मारेगा बाजी?

नरपतगंज विधानसभा सीट 2020 में बीजेपी ने जीती थी। यहां से बीजेपी के जय प्रकाश यादव 2020 में पहली बार विधायक चुने गए थे।

Narpatganj Assembly constituency

नरपतगंज विधानसभा। Photo Credit- Khabargaon

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

नरपतगंज अररिया जिले की एक विधानसभा सीट है, जो जिले के पश्चिमी भाग में स्थित है। नरपतगंज भारत के पड़ोसी देश नेपाल की सीमा के समीप है। इसके पास में नेपाल का विराटनगर और अररिया का फारबिसगंज है। विधानसभा में नरपतगंज रेलवे स्टेशन है, जहां से कई प्रमुख शहरों के लिए ट्रेंने मिलती हैं। स्टेशन से लोकल और एक्सप्रेस ट्रेनें दोनों की चलती हैं। यहां दुर्गा मंदिर नरपतगंज, शिव कोसी मंदिर प्रसिद्ध हैं। हालांकि, नरपतगंज में मूलभूत सुविधाओं की कमी के साथ में यहां उच्च शिक्षा के लिए ढांचे की मांग होती रही है।

मौजूदा समीकरण?

नरपतगंज विधानसभा सीट 2020 में बीजेपी ने जीती थी। यहां से बीजेपी के जय प्रकाश यादव 2020 में पहली बार विधायक चुने गए थे। इस सीट पर कभी किसी एक पार्टी का दबदबा नहीं रहा है। 2015 में जेडीयू-आरजेडी का गठबंधन था और दोनों क्षत्रप पार्टियां मिलकर चुनाव लड़ी थीं। इस चुनाव में यह सीट आरजेडी के हिस्से में आई थी। 2015 के चुनाव में अनिल कुमार यादव ने बीजेपी के जनार्धन यादव को 25,951 वोटों से मात दी थी। नरपतगंज में 2020 में बीजेपी के जय प्रकाश 28,610 वोटों से चुनाव जीते थे, जिसकी वजह से इस बार भी उम्मीद है कि बीजेपी उन्हीं को अपना उम्मीदवार बनाएगी। ऐसे में आरजेडी को यहां से हराने के लिए जय प्रकाश यादव के मुकाबले कोई मजबूत कैंडिडेट उतारना होगा।

 

यह भी पढ़ें: मधुबनी विधानसभा: NDA छीन पाएगी सीट या फिर RJD तीसरी बार जीतेगी?

2020 में क्या हुआ था?

नरपतगंज सीट पर 2020 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने जीती थी। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) दूसरे नंबर पर रही थी। 2020 में बीजेपी से जय प्रकाश यादव ने आरजेडी के अनिल कुमार यादव को बड़े वोटों के मार्जिन से हराया था। हार का अंतर 28,610 वोटों का था। जेडीयू के जय प्रकाश यादव ने 49.1 फीसदी वोट पाते हुए 98,397 वोट हासिल किए थे, जबकि अनिल कुमार यादव को 69,787 वोट मिले थे। वहीं, इस सीट पर असद्दुदीन औवैसी पार्टी AIMIM के प्रत्याशी हादिस को 5,495 वोट मिले थे। इसके अलावा निर्दलीय अखिलेश कुमार को 4,891, पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी के प्रिंस विक्टर को 3,993 वोट मिले थे।

 

यह भी पढ़ें: केसरिया विधानसभा सीट: शालिनी मिश्रा जीतेंगी या RJD पलटेगी बाजी?

विधायक का परिचय

मौजूदा विधायक जय प्रकाश यादव नरपतगंज से पहली बात 2020 में विधायक चुने गए हैं। वह भारतीय जनता पार्टी के नेता हैं। 70 साल के जय प्रकाश यादव काफ समय से अररिया जिले की राजनीति में सक्रिय हैं, लेकिन उन्हें विधानसभा में पहुंचने में लंबा इंतजार करना पड़ा। वह अररिया के पुराने नेताओं में शुमार किए जाते हैं।

 

जय प्रकाश यादव की पढ़ाई की बात करें तो वह ग्रेजुएट हैं। उन्होंने 1977 में मगध विश्वविद्यालय से BSc की थी। वहीं, 1974 मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा से 12वीं की परीक्षा पास की थी। 2020 के उनके चुनावी हलफनामों के मुताबिक, उनकी आय का मुख्य स्रोत विधायकी रूप में उनका वेतन और कृषि है। पिछले हलफनामों के मुताबिक उनके पास 6,09,86,243 रुपये की संपत्ति है।

विधानसभा सीट का इतिहास

नरपतगंज विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र अररिया संसदीय क्षेत्र का हिस्सा है। इस पर अभी तक कुल 15 चुनाव हुए हैं। इस सीट की संख्या 46 है। विधानसभा में नरपतगंज ब्लॉक कार्यालय है। इसके अलावा यहां, भरगामा, जयनगर, खजुरी, कुशमौल, मनुल्लाहपट्टी, पैकपार, रघुनाथपुर उत्तरी, रघुनाथपुर दक्षिणी, रामपुर सामुदायिक विकास खंड हैं।

 

1962- डुमर लाल बैठा (कांग्रेस)

1967- सत्य नारायण यादव (कांग्रेस)

1969- सत्य नारायण यादव (कांग्रेस)

1972- सत्य नारायण यादव (कांग्रेस)

1977- जनार्धन यादव (जनता दल)

1980- जनार्धन यादव (बीजेपी)

1985- इंद्रानंद यादव (कांग्रेस)

1990- दयानंद यादव (जनता दल)

1995- दयानंद यादव (जनता दल)

2000- जनार्धन यादव (बीजेपी)

2005- अनिल कुमार यादव (आरजेडी)

2005- जनार्धन यादव (बीजेपी)

2010- देवंती यादव (बीजेपी)

2015- अनिल कुमार यादव (आरजेडी

2020- जय प्रकाश यादव (बीजेपी)

 


और पढ़ें