बिहार की निर्मली विधानसभा सीट सुपौल जिले में आती है। निर्मली के ठीक उपर नेपाल है और उत्तर-पश्चिम में मधुबनी, दरभंगा और समस्तीपुर जिले हैं। निर्मली विधानसभा से ही कोसी की सहायक नदी तिलयुगा बहती है। यहां से महुआ, बगवान और मधेपुरा के लिए हाइवे निकलते हैं जबकि इलाके में निर्मली रेलवे स्टेशन है, जहां से लोकल और एक्सप्रेस दोनों तरह की ट्रेनें चलती हैं। यहां लक्ष्मी नारायण मंदिर और निर्मल बाबा मंदिर प्रसिद्ध हैं। हालांकि, निर्मली में मूलभूत सुविधाओं की कमी के साथ में यहां उच्च शिक्षा के लिए ढांचे की मांग होती रही है।
मौजूदा समीकरण?
निर्मली विधानसभा सीट 2010 से ही जनता दल यूनाइटेड (JDU) के कब्जे में है। यहां से अनिरुद्ध प्रसाद यादव लगातार तीन बार से विधायक हैं। 2020 में उन्होंने निर्मली से राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडीः को हराया था। 2015 में जेडीयू-आरजेडी का गठबंधन था और दोनों क्षत्रप पार्टियां मिलकर चुनाव लड़ी थीं। उस चुनाव में यह सीट जेडीयू के हिस्से में आई थी। 2015 के चुनाव में अनिरुद्ध प्रसाद ने बीजेपी के राम कुमार रॉय को 24,000 वोटों से मात दी थी। निर्मली पर अनिरुद्ध प्रसाद यादव की पकड़ काफी मजबूत मानी जाती है। उनकी पकड़ को देखते हुए इस बात की उम्मीद है कि इस बार भी जेडीयू उन्हीं को अपना उम्मीदवार बनाएगी। ऐसे में आरजेडी को यहां से हराने के लिए अनिरुद्ध प्रसाद के मुकाबले कोई मजबूत कैंडिडेट उतारना होगा।
यह भी पढ़ें: 'आप सरकार चलाएं, निशांत को सौंपे दें JDU' कुशवाहा का CM नीतीश से आग्रह
2020 में क्या हुआ था?
निर्मली सीट पर 2020 में जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने जीत दर्ज की थी। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) दूसरे नंबर पर रही थी। 2020 में जनता दल यूनाइटेड से अनिरुद्ध प्रसाद यादव ने आरजेडी के यदुवंश कुमार यादव को बड़े वोटों के मार्जिन से हराया था। हार का अंतर 43922 वोटों का था। जेडीयू के अनिरुद्ध प्रसाद यादव ने 49.3 फीसदी यानी 92,439 वोट हासिल किए थे जबकि यदुवंश कुमार यादव को 48,517 वोट मिले। वहीं, इस सीट पर उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी RLSP के प्रत्याशी अर्जुन प्रसाद मेहता को 12,725 वोट मिले थे। इसके अलावा पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी के विजय कुमार यादव को 8,886 और LJP के गौतम कुमार को 6,345 वोट मिले थे।
विधायक का परिचय
मौजूदा विधायक अनिरुद्ध प्रसाद यादव निर्मली से लगातार तीन बार से विधायक हैं। वह यहां से सबसे पहले 2010 में जेडीयू के टिकट पर विधायक बने थे। 76 साल के अनिरुद्ध प्रसाद इससे पहले साल 2005 में सुपौल की ही किशुनपुर विधानसभा से जेडीयू के ही चुनाव चिन्ह पर लड़कर विधायक चुने गए थे। इस चुनाव में उन्होंने लोजपा के प्रत्याशी को मात दी थी। वह बिहार के पुराने और दिग्गज नेता माने जाते हैं।
यह भी पढ़ें: '10 महीने रुको, BJP वालों से बांग्ला बुलवाऊंगा', अभिषेक बनर्जी का ऐलान
अनिरुद्ध प्रसाद यादव की पढ़ाई की बात करें तो वह 12वीं पास हैं। उन्होंने भागलपुर विश्वविद्यालय से संबंध बीएसएस कॉलेज सुपौल से साल 1969 में इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की थी। 2020 के उनके चुनावी हलफनामों के मुताबिक, उनकी आय का मुख्य स्रोत विधायकी रूप में उनका वेतन, कृषि और डेयरी है। पिछले हलफनामों के मुताबिक, उनके पास 6,31,05,120 रुपये की संपत्ति है।
विधानसभा सीट का इतिहास
निर्मली विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र संसदीय एवं विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन आदेश के बाद साल 2008 में अस्तित्व में आई थी। इस पर अभी तक कुल 3 ही चुनाव हुए हैं। इस सीट की संख्या 41 है। विधानसभा में निर्मली, राघोपुर और सरायगढ़ भपटियाही सामुदायिक विकास खंड हैं। निर्मली विधानसभा सीट सुपौल लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है।
2010- अनिरुद्ध प्रसाद यादव (JDU)
2015- अनिरुद्ध प्रसाद यादव (JDU)
2020- अनिरुद्ध प्रसाद यादव (JDU)