बिहार में फिर से एक बार नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) की सरकार बनने जा रही है। इस गठबंधन में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई हैं। दूसरे स्थान पर जनता दल यूनाइटेड () रही। इस चुनाव की सबसे चर्चित विधानसभा सीटों में से एक मोकामा जहां अनंत सिंह एक बार फिर भारी मतों से जीत दर्ज कर विधायक बने हैं। नतीजों से पहले ही लोगों ने इनके समर्थन में पोस्टर लगाने शुरू कर दिए थे। एक पोस्टर की सबसे ज्यादा चर्चा हुई जिसमें लिखा था 'जेल का फाटक टूटेगा, हमारा शेर छुटेगा'।
अनंत सिंह को 2 नवंबर को दुलार चंद की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। गैंगस्टर से नेता बने दुलार चंद पहले RJD से जुड़े थे फिर पार्टी से बाहर हो गए। मोकामा में प्रियदर्शी पीयूष के लिए प्रचार करते समय उनकी हत्या कर दी गई थी। प्रियदर्शी पीयूष जन सुराज पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।
यह भी पढ़े- 'NDA नहीं SIR जीत रहा बिहार चुनाव,' कांग्रेस ने रुझानों पर क्या कहा?
मोकामा सीट का परिणाम
अनंत सिंह ने मोकामा विधानसभा सीट पर भारी मतों से जीत दर्ज की है। उन्हें कुल 91416 वोट मिलें है जबकि बाहूबली सूरजभान की पत्नी वीणा देवी को कुल 63210 वोट मिले हैं। तीसरे नंबर पर जन सुराज के प्रत्याशी प्रियदर्शी पीयूष रहे जिन्हें मात्र 19365 वोट मिले। अनंत सिंह 28 हजार 206 वोट के अंतर से जीते हैं।
दुलारचंद की हत्या पर हुआ था हंगामा
पटना के SSP कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि दुलार चंद की पोस्टमार्टम से यह बात सामने आई कि उनके दिल और फेफड़े में किसी धारदार चीज से लगी चोट के कारण धड़कन रुकने से मौत हुई थी। इस घटना के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर तीन लोग अनंत सिंह, मणिकांत ठाकुर और रंजीत राम को गिरफ्तार कर लिया था।
अनंत सिंह पर 28 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह मोकामा विधानसभा सीट से पांच बार जीत चुके हैं। उन्होंने 2005 में विधानसभा चुनाव से शुरुआत की और 2010 के चुनाव में JDU के लिए सीट बरकरार रखी। 2015 में नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव के बीच गठबंधन होने के बाद उन्होंने JDU छोड़ दी। उन्होंने निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ा और JDU उम्मीदवार को हराया।
2020 में विधानसभा चुनाव से पहले, अनंत सिंह RJD में शामिल हो गए और एक बार फिर जीत हासिल की। 2022 में उन्हें हथियार मामले में दोषी ठहराया गया और उनकी विधानसभा सदस्यता चली गई। उनकी पत्नी नीलम देवी ने उपचुनाव लड़ा और मोकामा सीट बरकरार रखी।
यह भी पढ़े- बिहार में वोटों की गिनती जारी, जीत को लेकर क्या बोले नेता?
बिहार के मोकामा विधानसभा क्षेत्र में 6 नवंबर को पहले चरण का मतदान हुआ था। इस सीट से शीर्ष तीन उम्मीदवार जदयू के अनंत कुमार सिंह, जन सुराज पार्टी के प्रियदर्शी पीयूष और राजद की वीणा देवी हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में RJD से अनंत कुमार सिंह ने 35,757 मतों के अंतर से जीत हासिल की थी। JDU के राजीव लोचन नारायण सिंह 42,964 मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे।
नीतीश कुमार के लिए भी पटना में कई पोस्टर लगाए गए हैं। JDU मुख्यालय में सीएम के समर्थन में पोस्टर लगे हैं। पोस्टर में लिखा- 'टाईगर अभी जिंदा है'। इसमें लिखा है कि दलित, महादलित, पिछड़ा, अति पिछड़ा सवर्ण और अल्पसंख्यक के संरक्षक टाईगर अभी जिंदा है।