logo

मूड

आतिशी या केजरीवाल, चुनाव बाद कौन बनेगा दिल्ली का CM? AAP ने दिया जवाब

दिल्ली विधानसभा चुनाव नजदीक है और इस बीच आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री को लेकर बड़ा दावा किया है।

AAP Sanjay Singh big claim

संजय सिंह, Photo credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने दावा किया है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारी जीत के बाद अरविंद केजरीवाल चौथी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि सरकार बनने के बाद AAP अपनी सभी मौजूदा योजनाओं को जारी रखेगी और महिला सम्मान योजना, संजीवनी योजना और पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना समेत नए वादों को भी पूरा करेगी।

 

पत्रकारों से बात करते हुए संजय सिंह ने दावा करते हुए कहा, 'अरविंद केजरीवाल पूर्ण बहुमत के साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री बनेंगे। सभी चल रही योजनाएं: मुफ्त बिजली, मुफ्त पानी, मुफ्त शिक्षा, मुफ्त इलाज, माताओं और बहनों के लिए मुफ्त बस यात्रा और बुजुर्गों के लिए मुफ्त तीर्थ यात्रा जारी रहेंगी।'

 

आने वाले दिनों में AAP पार्टी का क्या प्लान?

सिंह ने कहा कि आने वाले दिनों में हम 2100 रुपये की महिला सम्मान योजना और 'संजीवनी योजना' के तहत सभी बुजुर्गों के लिए मुफ्त इलाज लागू करेंगे। हमने पुजारियों के लिए 1800 रुपये की पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना की भी घोषणा की है और हम उसे भी पूरा करेंगे। 

 

सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सांसद और मंत्री केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं लेकिन जीत केजरीवाल की ही होगी। संजय सिंह ने कहा, 'पूरी दिल्ली में AAP और अरविंद केजरीवाल के पक्ष में लहर है और AAP फिर से सरकार बनाएगी। एक अरविंद केजरीवाल से लड़ने के लिए सभी भाजपा सांसद और मंत्री दिल्ली आए हैं लेकिन जीतेगा केजरीवाल।'

 

यह भी पढ़ें: केजरीवाल की सुरक्षा से पंजाब पुलिस क्यों हटी? क्या कहता है नियम

नई दिल्ली विधानसभा सीट से कौन मारेगा बाजी?

AAP पार्टी से अरविंद केजरीवाल, कांग्रेस से पूर्व सांसद संदीप दीक्षित और भाजपा से प्रवेश कुमार वर्मा को नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव 5 फरवरी को एक ही चरण में होंगे, जबकि मतगणना 8 फरवरी को होगी। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए कुल 699 उम्मीदवार मैदान में हैं। 


और पढ़ें