logo

ट्रेंडिंग:

तेज प्रताप के पोस्टर पर 5 चेहरे लेकिन लालू-राबड़ी गायब, क्या है संदेश?

तेज प्रताप यादव, अब जन शक्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। यह पार्टी समाजवादी विचारधारा के नाम पर शुरू हुई है। खास क्या है, आइए जानते हैं।

Tej Pratap Yadav

तेज प्रताप यादव। (Photo Credit: RJD/)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने अपनी नई पार्टी बना ली है। उनकी पार्टी के पोस्ट में 5 चेहरों को जगह दी गई है लेकिन लालू यादव और राबड़ी देवी दूर-दूर तक नहीं हैं। तेजस्वी यादव ने यह संकल्प भी लिया है कि वह अब राष्ट्रीय जनता दल में कभी नहीं जाएंगे। तेज प्रताप, अपने पिता की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल से 6 साल का निष्कासन झेल रहे हैं। अब उन्होंने पुरानी पार्टी से पूरी तरह से संबंध तोड़ लिए हैं और नई पार्टी बनाकर चुनावी मैदान में उतरने का फैसला लिया है।

तेज प्रताप यादव की जन शक्ति जनता दल पार्टी में जिन 5 चेहरों को पोस्टर में शामिल किया है, वे देश और बिहार के लिए आदर्श पुरुष रहे हैं। पहली तस्वीर महात्मा गांधी की है, दूसरी तस्वीर डॉ. भीम राव आंबेडकर की है। तीसरी तस्वीर डॉ. राम मनोहर लोहिया की है। चौथरी तस्वीर जय प्रकाश नारायण की है और पांचवी तस्वीर कर्पूरी ठाकुर की रही है। 

यह भी पढ़ें: तेज प्रताप यादव से रोहिणी तक, सबके लिए जयचंद क्यों हैं संजय यादव?

तेज प्रताप के पोस्टर में नजर आ रहे चेहरे कौन हैं?

जिन चेहरों को तेज प्रताप यादव के पोस्टर में जगह मिली है, बिहार की राजनीति में आज भी उनका जिक्र अदब के साथ होता है। सामाजिक क्रांति में इन चेहरों की अहम भूमिका रही है। महात्मा गांधी ने बिहार के चंपारण से सत्याग्रह आंदोलन शुरू किया था। भीम राव आंबेडकर सामाजिक समानता का बदलाव लेकर आए थे।

डॉ. राम मनोहर लोहिया को सामाजिक क्रांति का अग्रदूत कहते हैं। जय प्रकाश नारायण ने बिहार से ही संपूर्ण क्रांति का नारा दिया था और कर्पूरी ठाकुर धुर समाजवादी नेता थे जिन्होंने गैर-बराबरी वाले बिहार में समानता की नई बीज बोई थी। 

यह भी पढ़ें: 'जयचंदों से सावधान, अंजाम बुरा होगा,' तेजस्वी को तेज प्रताप की सलाह






यह भी पढ़ें: RJD में कभी नहीं जाएंगे तेज प्रताप यादव, खाई गीता और कृष्ण की सौगंध

तेज प्रताप यादव का संदेश क्या है?

तेज प्रताप यादव अब बिहार में अपने दम पर नई सियासत करना चाहते है। वह अपने पिता और भाई की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल में कभी न जाने का संकल्प ले चुके हैं। उन्होंने कहा था कि हम गीता की कसम लेते हैं, कभी राष्ट्रीय जनता दल में दोबारा नहीं जाएंगे। वह तेजस्वी की विधानसभा गोपालगंज तक जाकर चुनाव प्रचार करते हैं। उनका साफ कहना है कि अब लालू यादव के जमाने वाली पार्टी आरजेडी नहीं हैं, इसे 5 लोगों ने हाइजैक कर लिया है।

वह तेजस्वी यादव के दाहिने हाथ कहे जा रहे संजय यादव को पसंद नहीं करते हैं। तेज प्रताप ने यह भी कहा है कि कभी भी उनकी बहनें भी उनकी पार्टी में शामिल हो सकती हैं। बीते 6 महीनों से लालू यादव के परिवार में कुछ भी ठीक नहीं है। अनुष्का यादव संग तस्वीर शेयर करने के बाद तेजस्वी यादव को पार्टी से निकाल दिया गया था। कुछ दिनों बाद उनकी बहन रोहिणी आचार्य ने भी सार्वजनिक तौर पर अनबन जाहिर की थी। वह भी अपने भाई और परिवार से नाराज हैं। अब तेज प्रताप यादव सबको अलग लेकर चलने की कवायद कर रहे हैं। 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap