logo

ट्रेंडिंग:

अभय देओल ने अनुराग कश्यप संग चल रही दुश्मनी को दी हवा

अभय देओल और अनुराग कश्यप के बीच में जुबानी जंग छिड़ी हुई है। दोनों एक-दूसरे पर तंज कसने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। एक्टर ने कहा कि अनुराग की फिल्म देव डी के बाद से शराब और नशे की लत को ग्लैमराइज किया गया है। एक्टर ने कहा कि इस फिल्म के बाद लोग इन चीजों को कूल कल्चर का हिस्सा मानने लगे।

abhay deol

अभय देओल (क्रेडिट इमेज: इंस्टाग्राम)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

अभय देओल (Abhay Deol) अपने भाइयों की तरह इंडस्ट्री में अपना नाम नहीं बना पाए। एक्टर ने कुछ फिल्मों में काम किया है। एक्टर के काम को दर्शकों ने पसंद किया। उनके काम को फिल्म 'देव डी' (Dev D) से पहचान मिली। इस फिल्म का निर्देशन अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) ने किया था। इस फिल्म की शूटिंग के बाद से अनुराग और अभय के बीच में दुश्मनी है। एक्टर फिल्म के प्रमोशन में शामिल नहीं हुए थे। ना ही उन्होंने कभी अनुराग से मुलाकात की। पिछले कुछ सालों से दोनों के बीच में जुबानी जंग छिड़ी हुई है। अभय और अनुराग एक-दूसरे के बारे में बोलने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। एक्टर ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि अनुराग कश्यप की फिल्म 'देव डी' के बाद से शराब और नशे की लत को ग्लैमराइज किया गया है।

 

एक्टर ने कहा, जब मैंने फिल्म को साइन किया था तब उसमें नारी शक्तिकरण को बढ़ावा देना था। लेकिन फिल्म के अंत में देवेंद्र सिंह ढिल्लों उर्फ देव को शराबी और नशे का व्यापार करते हुए दिखाया गया था।

 

देव डी ने शराब और नशे की लत को बनाया कूल कल्चर

 

देव डी के बारे में बात करते हुए एक्टर ने कहा, अनुराग कश्यप की फिल्म में टॉक्सिक मैस्कुलिनिटी को उजागर करना और महिला शक्तिकरण को बढ़ावा देना था। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। देव खुद को सपोर्ट करने के लिए नशे का कारोबार करने लगता है और पुलिस उसके पीछे पड़ जाती है। उसे समझ नहीं आता है कि वो कहां जाए। वो भागता है और पारो के घर के बाहर पहुंचता है और उसकी गोली मार कर हत्या कर दी जाती है। इस फिल्म की वजह से लोगों को लगा शराब और ड्रग लेना कूल कल्चर है। मेरे दोस्तों मुझे फोन करते थे और कहते थे मेरे फैमिली के बच्चों को समझाओ ये चीजें अच्छा नहीं है। देव डी से पहले इस तरह का ग्लैमराइजेशन नहीं था। अनुराग कश्यप की फिल्म में अभय के साथ कल्कि कोचलिन, माही गिल, दिब्येंदु भट्टाचार्य ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

 

अनुराग ने अभय पर लगाए थे गंभीर आरोप

 

ललनटॉप को दिए इंटरव्यू में अनुराग ने कहा था कि मैंने अभय की सच्चाई लोगों को बता दी तो वो मुंह दिखाने लायक नहीं रहेगा। उसमें हिम्मत नहीं है कि वो ये बात किसी से कह सके। लेकिन मैं ऐसा कुछ नहीं करूंगा।

Related Topic:

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap