logo

ट्रेंडिंग:

कौन हैं आदर जैन की वाइफ अलेखा आडवाणी? करोड़ों की है मालकिन

आदर जैन ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अलेखा आडवाणी से रोका कर लिया है। क्या आप जानते हैं कि कौन हैं कपूर परिवार की होने वाली बहू।

aadar jain and karishma

आदर- करिश्मा परिवार के साथ (क्रेडिट इमेजः करिश्मा का इंस्टा हैंडल)

बॉलीवुड के कपूर परिवार में शादी की शहनाई जल्द बजने वाली हैं। रीमा और मनोज जैन के बेटे आदर जैन (Aadar Jain) अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अलेखा आडवाणी से शादी करने वाले हैं। आदर ने अलेखा से रोका कर लिया है। अलेखा और आदर के रोका की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। आदर की रोका सेरेमनी में पूरा कपूर परिवार शामिल हुआ था। अलेखा से शादी करने से पहले आदर एक्ट्रेस तारा सुतारिया को डेट कर रहे थे। लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा नहीं चला। आदर और अलेखा रिलेशनशिप में आने से पहले एक-दूसरे के अच्छे दोस्त थे। क्या आप जानते हैं कि कपूर परिवार की होने वाली बहू कौन हैं?

 

सफल बिजनेसवुमेन हैं अलेखा आडवाणी

 

अलेखा आडवाणी एक सफल बिजनेस वुमन हैं। उन्होंने कॉर्नल यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। अलेखा ने पढ़ाई के बाद एमएनसी कंपनी में काम करना शुरू कर दिया। कुछ सालों तक एमएनसी कंपनी में काम करने के बाद उन्होंने नौकरी छोड़ दी। साल 2020 में अलेखा ने स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देने के लिए 'वे वेल' कंपनी की स्थापना की। 'वे वेल' कंपनी को कपूर परिवार के लोग का सपोर्ट मिल रहा है। आदर की मां रीमा भी कई वर्कशॉप में बहू अलेखा के साथ नजर आ चुकी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अलेखा की नेटवर्थ करीब 10 से 15 करोड़ है।

 

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं अलेखा

 

अलेखा आडवाणी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वो अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर फोटो और वीडियो शेयर करती हैं। इंस्टाग्राम पर अलेखा के 18.2 k फॉलोअर्स हैं। अलेखा को आदर से सगाई करने से पहले कोई नहीं जानता था।

 

क्या अलेखा की वजह से हुआ तारा-आदर का ब्रेकअप

 

साल 2020 में तारा और आदर ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया था। दोनों ने कई सालों तक एक-दूसरे को डेट किया था। साल 2022 में तारा ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो किसी रिलेशनशिप में नहीं है। तारा संग ब्रेकअप के कुछ समय बाद ही आदर ने अलेखा संग अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया था। तारा और आदर की डेटिंग के समय में अलेखा ने खुद को तीसरा पहिया बताया था। फैंस का मानना है कि अलेखा की वजह से तारा और आदर का ब्रेकअप हुआ था।

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap