logo

मूड

ट्रेंडिंग:

रणवीर के बाद मुकेश खन्ना की शक्तिमान से कटा इस एक्टर का पत्ता

मुकेश खन्ना अपनी अपकमिंग प्रोजेक्ट शक्तिमान रीबूट को लेकर चर्चा में है। एक्टर ने रणवीर सिंह के बाद अब इस एक्टर को रिजेक्ट किया।

Mukesh Khanna

मुकेश खन्ना (क्रेडिट इमेज: इंस्टाग्राम)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

एक्टर मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) को 'शक्तिमान' (Shaktimann) के किरदार से घर-घर में पहचान मिली थी। साल 2022 में सोनी पिक्चर्स ने ऐलान किया था कि वो शक्तिमान पर फिल्म बनाएंगे। एक बार फिर इस प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा तेज हो गई है। मुकेश खन्ना ने हाल ही में प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक्टर शक्तिमान के कॉस्ट्यूम में नजर आए थे। एक्टर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि शक्तिमान जल्द आने वाला है। इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक्टर से पूछा गया था कि क्या रणवीर सिंह (Ranveer Singh) शक्तिमान के किरदार में नजर आएंगे। एक्टर ने मना कर दिया था। उन्होंने इसके पीछे कारण बताते हुए कहा था कि एक्टर ने अगर न्यूड फोटोशूट नहीं करवाया होता तो मैं सोच सकता था। लेकिन उनके उस फोटोशूट ने उनकी इमेज को खराब कर दिया। 

 

मुकेश खन्ना ने टाइगर श्रॉफ का उड़ाया मजाक

 

मुकेश खन्ना ने पूछा गया कि क्या टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) शक्तिमान का किरदार निभा सकते हैं। एक्टर ने टाइगर श्रॉफ का मजाक उड़ाते हुए कहा कि वो अभी खुद बच्चा है। उसकी बच्चों वाली इमेज है। एक्टर ने कहा, माफ कीजिए। अगर टाइगर श्रॉफ किसी बच्चे को टायलेट साफ करने के लिए कहेगा। तो बच्चा कहेगा पहले तू बैठ जा। उसकी इमेज बच्चों के बीच में बच्चों वाली है। शक्तिमान का किरदार निभाने के गंभीरता होना चाहिए क्योंकि उसके कैरेक्टर में वो गंभीरता थी। वो कोई दिमागहीन व्यक्ति नहीं है। उसके पास ना कोई आयरन मैन वाला सूट है। उसकी ताकत पांच पोषक तत्वों से मिलकर है। आप सोचिए कि उसके पास कितनी ताकत होगी। मैं नहीं चाहता कि उस कैरेक्टर को कोई ऐसा व्यक्ति निभाएं जो उसके लायक नहीं हो।

 

रणवीर नहीं बनेंगे शक्तिमान

 

मुकेश खन्ना ने अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था रणवीर तब तक शक्तिमान नहीं बनेंगे जब तक मैं हां नहीं कहूंगा। आपको बता दें कि रणवीर शक्तिमान बनने के लिए काफी उत्सुक हैं। एक्टर ने इस प्रोजेक्ट के लिए मुकेश खन्ना में उनसे मुलाकात भी की थी। एक्टर ने मुकेश के ऑफिस में करीब 3 घंटें तक इंतजार किया था। लेकिन कुछ बात नहीं बनी। फैंस ये जानने के लिए काफी एक्साइटेड हैं कि कौन अगला शक्तिमान बनेगा।

 

 


और पढ़ें