logo

ट्रेंडिंग:

Stree 3 में अक्षय बनेंगे सुपर विलेन, दिनेश विजान ने किया कंफर्म

हॉरर-कॉमेडी स्पाई यूनिवर्स 'स्त्री 3' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म में अक्षय कुमार में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

Akshay kumar

अक्षय कुमार (क्रेडिट इमेज- अक्षय फैन पेज)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

2024 में दिनेश विजान की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'स्त्री 2' रिलीज हुई थी। फिल्म में राजकुमार राव,श्रद्धा कपूर, अभिषेक बनर्जी, अपारशक्ति खुराना, पंकज त्रिपाठी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म के गाने से लेकर स्टोरी लाइन तक को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। 'स्त्री 2' में वरुण धवन और अक्षय कुमार ने कैमियो रोल प्ले किया था। 

 

फिल्म में अक्षय ने राजा चंद्रभान का मजेदार किरदार निभाया था। उनके फिल्म के आखिरी में बतौर विलेन दिखाया जाता है। वहीं, 'स्त्री 2' खत्म हो जाती है। फैंस को उम्मीद थी कि फिल्म के तीसरे पार्ट में अक्षय कुमार विलेन के रोल में नजर आएंगे। अब फिल्म के निर्माता दिनेश विजान ने इस बात को कंफर्म कर दिया है।

 

'स्त्री 3' में विलेन का रोल प्ले करेंगे अक्षय कुमार

 

उन्होंने फिल्म 'स्काईफोर्स' के ट्रेलर लॉन्च पर कहा, 'अक्षय हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स में अहम भूमिका निभाएंगे। वह इस यूनिवर्स के थानोस है'। 'स्त्री 3' में अक्षय सुपर विलेन का रोल निभाएंगे। फिल्म के तीसरे पार्ट का निर्देशन भी अमर कौशिक करेंगे। उन्होंने ही दूसरे पार्ट का निर्देशन किया था। फिल्म के तीसरे पार्ट का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। 'स्त्री 3' सिनेमाघरों में 13 अगस्त 2027 को रिलीज होगी। फिल्म का पहला पार्ट साल 2018 में रिलीज हुआ था। फिल्म को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था।

 

गणतंत्र दिवस पर रिलीज होगी 'स्काईफोर्स'

 

 

अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'स्काई फोर्स' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में अक्षय के साथ निमृत कौर, वीर पहाड़िया और सारा अली खान मुख्य भूमिका में हैं। ये  फिल्म गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज होगी। 'स्काई फोर्स' सिनेमाघरों में 24 जनवरी को रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन दिनेश विजान ने किया है। फिल्म में भारत और पाकिस्तान के बीच हुई पहली एयरस्ट्राइक की कहानी को दिखाया गया है। 

 

वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो इस साल अक्षय की कई फिल्में पाइपलाइन में हैं। इस साल उनकी 'हाउसफुल 5', 'भूत बंगला' और 'जॉली एलएलबी 3' समेत कई फिल्में पाइपलाइन में हैं। वह आखिरी बार फिल्म 'खेल खेल में' नजर आए थे।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap