logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'वेलकम टू द जंगल' का टीजर रिलीज, अक्षय और सुनील की जोड़ी ने जीता दिल

'वेलकम टू द जंगल' का टीजर रिलीज हो गया है। इसके टीजर के रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। आइए जानते हैं फिल्म कब सिनेमाघरों में रिलीज होगी?

akshay and suniel shetty welcome to the jungle

अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। इस फिल्म के रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। लंबे इंतजार के बाद मेकर्स ने फिल्म का टीजर रिलीज किया है। यह फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन अहमद खान ने किया है। इसमें एक साथ कई कलाकार नजर आने वाले हैं।

 

वेलकम टू द जंगल में इस बार नए चेहरों को एंट्री मिली है। टीजर में कलाकारों की एंट्री दिखाई गई है लेकिन उनके किरदार का खुलासा नहीं हुआ है। टीजर पर दर्शक जमकर सोशल मीडिया पर रिव्यू दे रहे हैं। टीजर में सुनील शेट्टी और अक्षय की जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया। 

 

यह भी पढ़ें: क्या शहनाज गिल को फिर से हुआ प्यार? RCB के इस क्रिकेटर को कर रही हैं डेट!

'वेलकम टू द जंगल' का टीजर रिलीज

टीजर में दिखाया जाता है कि एलओसी (LOC) पर लोगों की भीड़ है और इन लोगों को फिल्म की शूटिंग के लिए जंगल में भेजा जाता है। इसके बाद फिल्म से जुड़े लोगों को दिखाया जाता है। एक सीन में अरशद वारसी अक्षय से कहते हैं, 'रूक क्यों गया, आगे सिग्नल है क्या? यह सुनने के बाद अक्षय ने कहा, 'मुझे यह फिल्म नहीं करनी फिर तुषार कपूर आगे से जवाब देते हुए कहा, 'यह फिल्म करोड़ों रुपये मिल रहे हैं।' अक्षय मान जाते हैं और कहते हैं हमेशा पैसे बीच में आ जाते हैं।'

 

टीजर के आखिरी सीन में सुनील अक्षय को कई गोली मारते हैं लेकिन उनकी मौत नहीं होती है तो वह कहते हैं, 'तू मरता क्यों नहीं है।' इस फिल्म में रवीना टंडन भी मुख्य भूमिका में हैं। लंबे समय के बद रवीना और अक्षय साथ में काम क रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: क्या शहनाज गिल को फिर से हुआ प्यार? RCB के इस क्रिकेटर को कर रही हैं डेट!

 

इस फिल्म में अक्षय, सुनील, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, परेश रावल, जैकी श्रॉफ, कृष्मा अभिषेक, रवीना टंडन, फरीदा जलाल, समेत तमाम कलाकार महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।

इस फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म 'वेलकम' 2007 में रिलीज हुई थी। दूसरी फिल्म फिल्म वेलकम बैक 2015 में रिलीज हुई थी। इन दोनों फिल्मों को अनीस बज्मी ने डायरेक्ट किया था।

 


और पढ़ें