अभिनेत्री शहनाज गिल आईपीएल मैच देखने पहुंची थीं। उनके फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे थे। इसके बाद से उनके और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के स्टार प्लेयर देवदत्त पडिक्कल की डेंटिंग की खबरें चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स का दावा है कि शहनाज देवदत्त को सपोर्ट करने पहुंची थीं।
शहनाज और देवदत्त ने अभी तक इन खबरों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। हालांकि यह खबर फैंस के बीच में चर्चा का विषय है। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों का कहना है कि क्या ये दोनों सच में एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं?
यह भी पढ़ें: क्या आलिया भट्ट कान फिल्म फेस्टिवल में हुईं इग्रोर?
वायरल हुआ था शहनाज का वीडियो
13 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का कोलकाता के खिलाफ मैच था। इस मैच को देखने शहनाज गिल भी स्टेडियम में पहुंची थीं। उन्होंने आरसीबी की जर्सी पहनी थी और स्टेडियम से टीम को सपोर्ट कर रही थी। उनके चेहरे की खुशी ने लोगों का खूब ध्यान खींचा। इस वीडियो पर शहनाज के फैंस का कहना है कि दोनों की डेटिंग की खबरें अफवाह है। वह सिर्फ आरसीबी टीम को सपोर्ट करने पहुंची थीं।
कुछ यूजर्स का कहना है कि शहनाज और देवदत्त एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो भी नहीं करते हैं। इसलिए इस बात पर यकीन करना मुश्किल है। दोनों को साथ में कभी देखा नहीं गया है।
यह भी पढ़ें: 'धुरंधर 2' का अनकट वर्जन नेटफ्लिक्स पर इंटरनेशनली रिलीज, भारत में कब आएगी?
वहीं, शहनाज के वर्क फ्रंट की बात करें तो 2025 में उनकी पंजाबी फिल्म 'इक कुड़ी' रिलीज हुई थी जिसकी प्रोड्यूसर वह खुद थीं। इस फिल्म को ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला था। उनकी रोमांटिक फिल्म 'इश्कनाम' 24 जून को रिलीज होगी। उनके पास कई फिल्में पाइपलाइन में हैं। उनकी पंजाबी फिल्म 'सिंह वर्सेज कौर 2' और हिंदी फिल्म 'सब फर्स्ट क्लास' है।