बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट हाल ही में कान फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुई थीं। उनके फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। एक तरफ जहां उनके स्टाइल स्टेटमेंट की खूब चर्चा हुईं तो दूसरी तरफ खूब सारी ट्रोलिंग भी झेलनी पड़ी।
सोशल मीडिया पर एक क्लिप वायरल हो रही थी जिसमें फोटोग्राफर्स उन्हें नजर अंदाज करते नजर आए। इसके बाद लोगों ने उनके लुक और कपड़ों की भी आलोचना की। आलिया ने एक व्यक्ति को करारा जवाब भी दिया। उनका बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जब एक शख्स ने आलिया के इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा था, कितने अफसोस की बात है आपको किसी ने नोटिस ही नहीं किया। आलिया ने इसका जवाब देते हुए कहा, 'अफसोस किस बात का लव आपने मुझे नोटिस किया'
यह भी पढ़ें: 'धुरंधर 2' का अनकट वर्जन नेटफ्लिक्स पर इंटरनेशनली रिलीज, भारत में कब आएगी?
क्या सच में आलिया को इग्नोर किया गया?
दरअसल आलिया का जो वीडियो वायरल हो रहा है। वह एक खास एंगल से लिया गया है। वह फ्रंट साइड से फोटोग्राफर्स को पोज दे रही हैं। उनके पीछे खड़े दूसरे फोटोग्राफर्स दूसरे लोगों को कवर कर रहे हैं। इस वजह से वीडियो ऐसी लग रही है।
कान बहुत बड़ा इवेंट है जिसमें दोनों तरफ से फोटोग्राफर्स फोटो खींचते हैं। उन्हें लॉरियल पेरिस की तरफ से कान का इंविटेशन मिला था। पिछले 2 साल से आलिया इस इवेंट का हिस्सा बन रही हैं। आपको बताते चलें कि 79वें कान फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत 12 मई को बुई थी जो 23 मई तक चलेगा।
यह भी पढ़ें: तृषा कृष्णन की फिल्म, CM विजय ने स्पेशल परमिशन दी, फिर भी नहीं हो पाई स्क्रीनिंग
आलिया की अपकमिंग फिल्म
वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'लव एंड वॉर' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली कर रहे हैं। फिल्म में आलिया के साथ रणबीर कपूर और विक्की कौशल मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी।