logo

मूड

ट्रेंडिंग:

तृषा कृष्णन की फिल्म, CM विजय ने स्पेशल परमिशन दी, फिर भी नहीं हो पाई स्क्रीनिंग

मुख्यमंत्री से 9 बजे के शो की मंजूरी मिलने के बाद भी फिल्म 'करुप्पु' की रिलीज पर संकट के बादल छाए हुए हैं। कई थिएटरों में आखिरी वक्त पर बुकिंग रुकने और शो कैंसिल होने से फैंस के बीच काफी हलचल मच गई है।

Karuppu Film

सूर्या और तृषा कृष्णन, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

तमिल फिल्म जगत के बड़े सितारे सूर्या और तृषा कृष्णन की नई फिल्म 'करुप्पु' की रिलीज के समय काफी ड्रामा देखने को मिला। आरजे बालाजी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म का इंतजार फैंस पिछले 32 महीनों से कर रहे थे लेकिन 14 मई को जैसे ही फिल्म रिलीज होने वाली थी उससे कुछ घंटे पहले ही कई बड़े थिएटरों ने इसकी ऑनलाइन बुकिंग अचानक बंद कर दी। इस वजह से फैंस के बीच काफी घबराहट फैल गई और सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर कई तरह की अफवाहें चलने लगीं।

 

फिल्म की रिलीज में आ रही इन मुश्किलों के बीच तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने एक बड़ा कदम उठाया। उन्होंने फिल्म को राहत देते हुए सुबह 9 बजे के स्पेशल शो दिखाने की आधिकारिक अनुमति दे दी। मुख्यमंत्री के इस फैसले के बाद फिल्म की टीम ने उनका शुक्रिया अदा किया और ऐसा लगा कि अब सारी दिक्कतें खत्म हो गई हैं लेकिन इसके बावजूद कुछ थिएटरों में तकनीकी और अंदरूनी समस्याओं की वजह से शो कैंसिल करने पड़े जिससे फैंस को काफी परेशानी हुई।  

 

यह भी पढ़ें: सेलिना जेटली के बच्चों का कौन कर रहा 'ब्रेनवाश'? मदर्स डे पर एक्ट्रेस का दावा

अलग-अलग फैसले

बुकिंग और शो कैंसिल होने पर अलग-अलग थिएटरों ने अपनी बात रखी। उमा राजेंद्र सिनेमाज ने बताया कि कुछ अंदरूनी कारणों से बुकिंग रोकी गई थी जिसे जल्द ही ठीक कर लिया जाएगा। वहीं वासु सिनेमाज ने सोशल मीडिया पर घोषणा की कि वे इस बार फिल्म 'करुप्पु' को अपने थिएटर में नहीं दिखा पाएंगे। उन्होंने फिल्म की स्क्रीनिंग न करने का फैसला लिया लेकिन फिल्म की पूरी टीम को अपनी शुभकामनाएं दी।  

आरजे बालाजी का फैंस के लिए मैसेज

इस पूरे विवाद के बीच फिल्म के डायरेक्टर आरजे बालाजी ने सोशल मीडिया पर आकर अपनी बात रखी। उन्होंने खुलकर स्वीकार किया कि फिल्म की रिलीज के रास्ते में काफी रुकावटें आ रही हैं और फिलहाल उनके पास हर सवाल का साफ जवाब नहीं है। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि भगवान की कृपा से वे यहां तक पहुंचे हैं और उन्हें पूरा भरोसा है कि फिल्म के प्रोड्यूसर्स इन दिक्कतों को जल्दी ही सुलझा लेंगे। उन्होंने फैंस से हिम्मत न हारने और थोड़ा इंतजार करने की अपील की।

 

यह भी पढ़ें: मनी हीस्ट सीजन 6 नेटफ्लिक्स कब लौटेगा? तारीख जान लीजिए

जबरदस्त एडवांस बुकिंग

भले ही फिल्म की रिलीज में इतनी अड़चनें आईं, लेकिन सूर्या और तृषा के फैंस का जोश कम नहीं हुआ। फिल्म को लेकर लोगों में इतना क्रेज था कि रिलीज से सिर्फ 36 घंटे पहले ही तमिलनाडु में 1.90 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग हो चुकी थी।   

 


और पढ़ें