logo

मूड

ट्रेंडिंग:

मनी हीस्ट सीजन 6 नेटफ्लिक्स कब लौटेगा? तारीख जान लीजिए

नेटफ्लिक्स पर मनी हीस्ट की दुनिया फिर से लौट रही है और बर्लिन सीजन 2 की तारीख भी आ गई है। नए वीडियो में सोने की ईट दिखने से अब मनी हीस्ट सीजन 6 और एक नई डकैती की चर्चा शुरू हो गई है।

Money Heist

मनी हीस्ट, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

मनी हीस्ट देखने वालों के लिए एक अच्छी खबर है क्योंकि नेटफ्लिक्स ने यह कन्फर्म कर दिया है कि मनी हीस्ट की कहानी अभी खत्म नहीं हुई है और आगे भी चलती रहेगी। स्पेन के सेविले शहर में हुए एक प्रोग्राम में गुआडालक्विविर नदी के किनारे लाल कपड़े और डाली मास्क पहने बहुत से लोग नाव में बैठकर आए और वहां 'बेला चाओ' गाना बजाया गया। यहां यह बताया गया कि 'बर्लिन सीजन 2' के बाद भी मनी हीस्ट की दुनिया में नए शो या सीजन आते रहेंगे।

 

मनी हीस्ट से जुड़ी सीरीज 'बर्लिन' का दूसरा सीजन 15 मई 2026 को नेटफ्लिक्स पर आएगा। इस शो में पेड्रो अलोंसो एक बार फिर बर्लिन के रोल में दिखाई देंगे। नेटफ्लिक्स ने एक छोटा वीडियो भी जारी किया है जिसमें लिखा है कि क्रांति कभी खत्म नहीं होती। इस वीडियो में पुरानी यादों के साथ कुछ नए सीन भी जोड़कर दिखाए गए हैं।

 

यह भी पढ़ें: कपिल के शो में भिड़े समय रैना और सुनील पाल, आतंकवाद से ब्रश तक पहुंचा विवाद

कहानी का कनेक्शन

वीडियो के एक सीन में दिखाया गया है कि जमीन के नीचे से सोने की एक ईट निकाली जा रही है। इसे देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि नई कहानी का कनेक्शन बैंक ऑफ स्पेन वाले सोने की चोरी से हो सकता है। नेटफ्लिक्स ने अभी यह साफ नहीं कहा है कि वह 'मनी हीस्ट सीजन 6' लाएगा या कोई नया शो लेकिन कहानी को आगे बढ़ाने का इशारा दे दिया है।

 

दूसरे सीजन में बर्लिन का किरदार एक नए और बड़े मिशन पर काम करता हुआ नजर आएगा। इस बार भी कहानी में बड़ी डकैती, धोखे और रिश्तों की आपसी लड़ाई को दिखाया जाएगा। यह पूरा सीजन बर्लिन के पुराने समय और उसके चोरी करने के अनोखे तरीकों पर टिका होगा।

 

यह भी पढ़ें: सेलिना जेटली के बच्चों का कौन कर रहा 'ब्रेनवाश'? मदर्स डे पर एक्ट्रेस का दावा

दुनिया भर में कितने लोगों ने देखा

साल 2023 से 2025 के बीच मनी हीस्ट के सभी शो को पूरे मिलाकर 130 करोड़ घंटे से ज्यादा देखा गया है जो लगभग 16 करोड़ व्यूज के बराबर है। पुरानी सीरीज के तीन सीजन आज भी नेटफ्लिक्स पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाले शो में गिने जाते हैं। 'बर्लिन' के पहले सीजन को भी 91 देशों में बहुत पसंद किया गया था और वह काफी समय तक टॉप 10 लिस्ट में रहा था। इसी को देखते हुए नेटफ्लिक्स इस कहानी को और बड़ा बना रहा है।

 

Related Topic:#Entertainment#OTT

और पढ़ें