logo

मूड

ट्रेंडिंग:

सेलिना जेटली के बच्चों का कौन कर रहा 'ब्रेनवाश'? मदर्स डे पर एक्ट्रेस का दावा

सेलिना जेटली ने अपने पति पर बच्चों को भड़काने और उनका 'ब्रेनवाश' करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। शादी की सालगिरह पर मिले तलाक के नोटिस और 50 करोड़ रुपये के मुआवजे की इस खबर ने सबको हैरान कर दिया है।

Celina Jaitly And Peter Haag

सेलिना जेटली और पीटर हाग, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

बॉलीवुड अभिनेत्री सेलिना जेटली ने मदर्स डे के मौके पर अपनी आपबीती सुनाई है। उन्होंने एक इमोशनल नोट लिखकर बताया कि वह इस समय अपने जीवन के सबसे कठिन दौर से गुजर रही हैं। ऑस्ट्रिया में अपने पति पीटर हाग के साथ चल रहे तलाक और कस्टडी के मामले के बीच उन्होंने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

 

सेलिना जेटली ने बताया कि मदर्स डे उनके लिए बहुत दुख भरा रहा क्योंकि वह अपने तीनों बेटों विंस्टन, विराज और आर्थर से दूर हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा कि कोर्ट के आदेश के बावजूद उन्हें बच्चों से मिलने या बात करने नहीं दिया जा रहा है। सेलिना के मुताबिक जब उन्होंने अपनी सुरक्षा के लिए ऑस्ट्रिया वाला घर छोड़ने का फैसला किया उसी दिन से उनके बच्चों को उनसे छीन लिया गया। उन्होंने बताया कि वह वहां अपमान, डर और अकेलेपन का सामना कर रही थीं और पड़ोसियों की मदद से ही वह वहां से निकल पाई।

 

यह भी पढ़ें: कपिल के शो में भिड़े समय रैना और सुनील पाल, आतंकवाद से ब्रश तक पहुंचा विवाद

धर्म के खिलाफ भड़काने का आरोप

सेलिना ने अपने पति और ससुर पर बहुत गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि उनके बच्चों को किसी अनजान जगह पर रखा गया है और उन्हें उनकी अपनी मां के खिलाफ भड़काया जा रहा है। सेलिना का दावा है कि बच्चों का 'ब्रेनवाश' किया जा रहा है और उन्हें उनके हिंदू धर्म के खिलाफ बातें सिखाई जा रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि उनके पति ने कोर्ट में वादा किया था कि वह बच्चों को उनसे मिलवाने लाएंगे लेकिन वह नहीं आए।

 

 

सेलिना ने खुलासा किया कि पिछले साल सितंबर में उनकी शादी की 15वीं सालगिरह थी। उन्हें लगा था कि उनके पति उन्हें कोई अच्छा सरप्राइज देंगे लेकिन पीटर ने उन्हें तोहफे के बजाय तलाक के कागजात थमा दिए। सेलिना का आरोप है कि 15 साल के रिश्ते के बाद उनसे सब कुछ छीन लिया गया। उन्होंने हमेशा शांति से अलग होने की कोशिश की थी लेकिन उनके पति ने उनकी संपत्ति और मेहनत की कमाई पर कब्जा करने के लिए उन्हें डराने और धमकाने का रास्ता चुना।

कब्र पर मांगी लड़ने की शक्ति

अपनी हालिया ऑस्ट्रिया यात्रा के दौरान सेलिना अपने दिवंगत बेटे शमशेर की कब्र पर गई जिसकी मृत्यु 2017 में जन्म के कुछ समय बाद हो गई थी। सेलिना ने भावुक होकर बताया कि शमशेर ही वह इकलौता बच्चा है जिसे वह अभी गले लगा सकीं। उन्होंने वहां बैठकर अपने बेटे की कब्र के पत्थर को साफ किया और प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि वह आज मानसिक रूप से पूरी तरह टूट चुकी हैं और उन्हें अपने स्वर्गीय बेटे से ही इस मुश्किल हालात में लड़ने की हिम्मत मिल रही है।

 

यह भी पढ़ें: रितेश की 'राजा शिवाजी' का धमाका, मराठी फिल्मों के सारे रिकॉर्ड टूटेंगे?

50 करोड़ रुपये का मुआवजा

सेलिना अब भारत लौट आई हैं और उन्होंने मुंबई की अदालत में पीटर हाग के खिलाफ घरेलू हिंसा और क्रूरता का मामला दर्ज कराया है। इस कानूनी लड़ाई में उन्होंने 50 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की है। मुंबई पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर ली है और पीटर के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (LOC) भी जारी किया गया है क्योंकि वह जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। सेलिना का कहना है कि वह अपने बच्चों और अपने सम्मान की जीत के लिए अपनी यह लड़ाई आखिरी दम तक जारी रखेंगी।


और पढ़ें