आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। इस फिल्म के ओटीटी रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। भारत में अभी फिल्म को ओटीटी पर रिलीज नहीं किया गया है लेकिन ओटीटी पर इंटरनेशनली रिलीज हो चुकी है। 14 मई को फिल्म को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया है लेकिन मेकर्स ने बड़ा ट्विस्ट दिया है।
भारत में यह फिल्म कुछ समय बाद जियोहॉटस्टार पर रिलीज होगी। अभी फिल्म की रिलीज डेट की जानकारी सामने नहीं आई है। फिल्म के ओटीटी वर्जन में कुछ ऐसे सीन्स को भी डाला गया है जिस पर पहले कट लगाया गया था। आइए जानते हैं वे कौन से सीन्स हैं जिन्हें अनकट वर्ज में दिखाया गया है।
यह भी पढ़ें: तृषा कृष्णन की फिल्म, CM विजय ने स्पेशल परमिशन दी, फिर भी नहीं हो पाई स्क्रीनिंग
'धुरंधर 2' का अनकट वर्जन हुआ रिलीज
फिल्म के अनए़डिटेड वर्जन के ओपनिंग सीन में दिखाया गया है कि जसकीरत सिंह एक आदमी के सिर को बेरहमी से हथौड़े से कुचल रहा है। उसी तरह ल्यारी गैंग वॉर के एपिसोड में ज्यादा ऐक्शन सीन्स को दिखाया गया है। अभद्र भाषा को म्यूट नहीं किया गया है। सब टाइटल्स को अच्छे से ट्रांसलेट किया गया है। जसकीरत के दोस्त पिंडा की मौत के बाद रणवीर का रिएक्शन पूरी तरह से अलग है।
आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। इस फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन, राकेश बेदी मुख्य भूमिका में थे। फिल्म का पहला पार्ट पिछले साल 5 दिसंबर को रिलीज हुआ था जिसमें अक्षय खन्ना ने निगेटिव रोल प्ले किया था। 'धुरंधर' फ्रेंचाइजी ने कुल मिलाकर 31000 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
यह भी पढ़ें: नकल करके बनाया नोरा फतेही और हनी सिंह का 'बॉडी रोल' गाना? जमकर हो रही ट्रोलिंग
क्या 'धुरंधर 3' होगी रिलीज?
फिल्म की प्रोड्यूसर ज्योति देशपांडे ने हाल ही में बताया कि धुरंधर के फैंस के लिए अच्छी खबर है। उन्होंने अपने इंटरव्यू में बताया कि साल के आखिरी में दर्शकों को सरप्राइज मिलने वाला है। फैंस धुरंधर 3 के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।