पुष्पा के थिएटर्स में लौटने का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। 5 दिसंबर को फिल्म 'पुष्पा: द रूल' थिएटर्स में लगेगी। 'पुष्पा 2' में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के गाने दर्शकों की जुबान पर चढ़ गए हैं। फिल्म के ट्रेलर में पुष्पाराज के दमदार एक्शन सीन ने दर्शकों को क्रेजी कर दिया है। मेकर्स ने फिल्म की एडवांस बुकिंग को रिलीज से 5 दिन पहले ही ओपन कर दिया था। रिलीज से पहले ही 'पुष्पा 2' का भौकाल छाया हुआ है। शायद ही दर्शकों में इससे पहले कभी किसी फिल्म को लेकर इतना क्रेज देखा गया है।
अल्लू अर्जुन अपनी फिल्म 'पुष्पा 2' को 3डी वर्जन में रिलीज नहीं हो रही है। फिल्म को 5 भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। आज यानी 4 दिसंबर को कुछ जगहों पर फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई है। इन पेड थिएटर्स की टिकट भी महंगी है। पेड थिएटर्स में शो रात 9:30 बजे देख सकते हैं। फैंस अल्लू अर्जुन की फिल्म पर रिलीज से पहले ही जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
फिल्म ने पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
'पुष्पा 2' ने वर्ल्डवाइड एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। ये आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। फिल्म रिलीज से पहले ही रिकॉर्ड ब्रेक कर रही है। फिल्म ने 'आरआरआर' के एडवांस बुकिंग के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। 'आरआरआर' ने प्री सेल्स में 58.73 करोड़ की कमाई की थी। वहीं, पुष्पा 2 ने अभी तक 62.55 करोड़ का बिजनेस किया है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म 'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन' और 'केजीएफ: चैप्टर 2' का रिकॉर्ड तोड़ पाती है या नहीं।
आंध्र प्रदेश ने टिकट प्राइस बढ़ाने की दी इजाजत
आंध्र प्रदेश सरकार ने 'पुष्पा 2' के टिकट की प्राइस को बढ़ाने की इजाजत दी है। अल्लू अर्जुन ने 'पुष्पा 2' का प्राइस टिकट बढ़ाने के लिए आंध्र प्रदेश सरकार का धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा ये तेलुगू फिल्मों को सशक्त बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम है। 'पुष्पा 2' का निर्देशन सुकुमार ने किया है। साल 2021 में 'पुष्पा' रिलीज हुई थी। पुष्पा में अल्लू अर्जुन चंदन की लकड़ियों की तस्करी करते हैं। फिल्म के दूसरे पार्ट में पुष्पराज और भवर सिंह के बीच में जंग होगी जिसकी झलक ट्रेलर में देखने को मिल गई थी।