logo

ट्रेंडिंग:

जानें Pushpa 2 के ये 7 अनोख फैक्ट्स, फीस और बजट का किस्सा हुआ पुराना

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'पुष्पा 2' कल सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म देखने से पहले जान लें ये 7 अनोखे फैक्ट्स।

allu arjun pushpa 2

अल्लू अर्जुन (क्रेडिट इमेज- अल्लू अर्जुन इंस्टा हैंडल)

अल्लू अर्जुन की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पुष्पा 2' का भौकाल छाया हुआ है। फिल्म को रिलीज होने में बस एक दिन बचा है। सोशल मीडिया पर 'पुष्पा 2' को लेकर बज बना हुआ है। फैंस इस 'पुष्पा' के सीक्वल का सालों से इंतजार कर रहे थे। फिल्म के गाने और ट्रेलर को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म का निर्देशन सुकुमार ने किया है। पुष्पाराज, श्रीवल्ली, एस.पी भंवर सिंह के किरदार में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहद फासिल फिर से नजर आएंगे।

 

रश्मिका और अल्लू अर्जुन फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म को 3डी में रिलीज नहीं किया जाएगा। 'पुष्पा 2' को मेकर्स 5 की जगह 6 भाषाओं में रिलीज करेंगे। इस फिल्म का बजट करीब 500 करोड़ रुपये है। ये बातें तो आप सभी जानते हैं। लेकिन हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ अनोखे फैक्ट्स।

 

 फिल्म से जुड़ी ये 7 बातें नहीं जानते होंगे आप

  • भारत की सबसे बड़ी रिलीज- 'पुष्पा 2' इतिहास बनाने के लिए तैयार है। पहली बार कोई भारतीय फिल्म 12,500 स्क्रीन पर ग्लोबली रिलीज होगी। फिल्म को 6 भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।
  • बांग्ला भाषा में पहली पैन इंडिया फिल्म होगी रिलीज- 'पुष्पा 2' पहली पैन इंडिया फिल्म है जो बांग्ला भाषा में रिलीज होगी। इससे पहले सभी पैन इंडिया फिल्में 5 भाषाओं में रिलीज हुई है। 
  • तेलुगू फिल्म के लिए बढ़ाया गया टिकट प्राइस- आंध्र प्रदेश सरकार ने 'पुष्पा 2' के टिकट प्राइस को बढ़ाने की इजाजत दी है। ये पहली तेलुगू फिल्म है जिसका टिकट सबसे ज्यादा महंगा है।
  • सबसे महंगे स्टार बने अल्लू अर्जुन-अल्लू अर्जुन ने इस फिल्म के लिए 300 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। वहीं, रश्मिका को 10 करोड़ और फहाद फासिल को 8 करोड़ रुपये मिले हैं।
  • अल्लू अर्जुन-सुकुमार की सुपर हिट जोड़ी- 'पुष्पा 2' से पहले अल्लू अर्जुन और सुकमार की जोड़ी ने 4 फिल्मों में काम किया है। ये सभी फिल्में ब्लॉकबस्टर हिट हुई थी। सुकुमार ने तेलुगू इंडस्ट्री में साल 2004 में 'आर्या' से डेब्यू किया था। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन ने लीड रोल प्ले किया था।
  • पटना ट्रेलर लॉन्च- अल्लू अर्जुन ने अपनी फिल्म का ट्रेलर पटना में लॉन्च किया था। पटना में ट्रेलर लॉन्च करने का साफ मतलब था कि नॉर्थ और साउथ की दीवार को तोड़ना है।
  • बंपर एडवांस बुकिंग- 'पुष्पा 2' का क्रेज फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 100 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। फिल्म की टिकट महंगी होने के बावजूद धड़ल्ले से बिक रही है।
  • श्रीलीला की फीस- श्रीलीला ने फिल्म में आइटम नंबर किया है। उन्हें KISSIK गाने के लिए 2 करोड़ रुपये मिले। वहीं, संमाथा को 'ऊ अंटावा' गाने के लिए 5 करोड़ मिले थे।

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap