फिल्म इंडस्ट्री में बॉलीवुड सेलेब्स के लिंकअप और ब्रेकअप की खबरें आना आम बात है। इंडस्ट्री में कुछ ऐसे कपल हैं जो अपने सच्चे प्यार की वजह से फैंस के लिए मिसाल हैं। वहीं, कुछ ऐसे भी सितारे हैं जिन्होंने बुढ़ापे में आकर अपनी शादी तोड़ दी। ऑस्कर विजेता सिंगर एआर रहमान (AR Rahman) ने अपनी पत्नी सायरा बानो (Saira Bano) से तलाक लेने का फैसला किया है। शादी के 29 साल बाद सिंगर अपनी शादी तोड़ रहे हैं। इस खबर को जानने के बाद हर कोई हैरान है। एआर रहमान से पहले भी कई सितारों ने शादी में लंबे समय तक रहने के बाद अपने पार्टनर से तलाक लिया है। इस लिस्ट में अरबाज खान-मलाइका अरोड़ा, ऋतिक रोशन- सुजैन खान, आमिर खान समेत कई सितारों का नाम शामिल है।
एआर रहमान और सायरा बानो
एआर रहमान और सायरा बानो ने पब्लिक में स्टेंटमेंट जारी कर बताया कि दोनों तलाक ले रहे हैं। कपल ने बताया कि उनके रिश्ते में भावनात्मक तनाव आने के बाद ऐसा फैसला लिया है। दोनों अपने रिश्ते में आई दरार को कम करने में नाकमयाब रहे। एआर रहमान ने हमेशा अपनी लाइफ को प्राइवेट रखा है। कपल के तीन बच्चे हैं।
अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा
अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा को साथ में देखकर कभी नहीं लगता था कि दोनों कभी अलग होंगे। दोनों की जोड़ी को फैंस बेहद पसंद करते थे। अरबाज और मलाइका ने शादी के 19 साल बाद तलाक लिया। दोनों अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं। अरबाज नेशूरा खान से दूसरी शादी कर ली है। वहीं, मलाइका अर्जुन कपूर को डेट कर रही थी। हालांकि अब दोनों अलग हो गए हैं।
आमिर खान और किरण राव
2005 में आमिर खान ने किरण राव से दूसरी शादी की थी। कपल के तलाक ने फैंस को चौंका दिया था। एक्टर ने शादी के 16 साल बाद किरण को तलाक दिया। दोनों का भले ही तलाक हो गया। लेकिन बेटे की परवरिश साथ में कर रहे हैं। आमिर ने किरण से पहले रीना दत्ता से शादी की थी।
ऋतिक रोशन और सुजैन खान
ऋतिक रोशन और सुजैन खान की लव स्टोरी की फैंस मिसाल देते थे। शादी के 14 साल बाद दोनों के तलाक की खबरों ने फैंस को चौंका दिया था। दोनों अब अपनी लाइफ में मूव ऑन कर चुके हैं।
सोहेल खान और सीमा सजदेह
सोहेल खान ने सीमा सजदेह से 1998 में शादी की थी। 24 साल तक साथ रहने के बाद कपल ने साल 2022 में एक-दूसरे से अलग होने का फैसला लिया था। सीमा ने तलाक की खबरों पर रिएक्ट करते हुए कहा था कि जब दो लोगों के बीच बहुत ज्यादा झगड़े हो। इसका असर बच्चों पर पड़े तो अलग होना ही बेहतर है।
ईशा देओल और भरत तख्तानी
ईशा देओल ने पति भरत तख्तानी से तलाक की घोषणा कर सबको चौंका दिया था। शादी के 11 साल बाद दोनों अलग हो गए। कपल की दो बेटियां राध्या और मिराया हैं। दोनों अपनी बेटी की परवरिश साथ में करेंगे। ईशा ने कभी भी अपने तलाक के कारण का खुलासा नहीं किया।
अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिया
अर्जुन रामपाल ने पत्नी मेहर जेसिया से शादी के 21 साल बाद तलाक ले लिया। दोनों के तलाक की खबरों ने फैंस को हैरान कर दिया था। अर्जुन अब अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रहते हैं।