logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बिहार की वह बेटी जिसने सिर्फ 75 रुपये में दे दिया ऐतिहासिक गाना

शारदा सिन्हा केवल छठ गीत के लिए ही मशहूर नहीं हैं। उन्होंने बॉलीवुड में भी कई मशहूर गीत गाए हैं।

Babul to Kahe Tose Sajna Sharda Sinha Famous Bollywood Songs

Sharda Sinha Image Credit: Pexels

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

बिहार की स्वर कोकिला शारदा सिन्हा के गानों के बिना छठ पर्व अधूरा माना जाता है। उनका गया हुआ मशहूर गीत 'पहिली पहिल' बिहार, पूर्वांचल, दिल्ली से लेकर अमेरिकी घाटों तक गूंजता हैं। छठ पर्व को शानदार और सुखद बनाने के लिए हर घाट में शारदा सिन्हा के गाए हुए गीत ही चलाए जाते हैं। वो एक ऐसी सिंगर हैं , जो अपने गीतों से छठ व्रती महिलाओं के अंदर जोश भर देती है।

 

मैथिली और भोजपुरी में गीत गाने वाली शारदा सिन्हा ने बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्मों में भी अपनी छाप छोड़ी है। कहे तोसे सजना और तार बिजली जैसे मशहूर गाने अगर आपने सुने होंगे तो आप समझ गए होंगे की हम कौन सी फिल्मों की बात कर रहे हैं। 

 

सलमान खान की फिल्म के लिए महज 75 रुपये में गाया था यह गाना 

साल 1989 में रिलीज हुई फिल्म मैंने प्यार किया बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी। इस फिल्म में बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और एक्ट्रेस भाग्यश्री लीड रोल में थे। इस फिल्म का एक गाना 'कहे तोसे सजना' उस दौर में बहुत मशहूर हुआ था। इस गाने को आवाज शारदा सिन्हा ने दी है। आज भी फैंस ये गाना सुनते हैं। आपको बता दें कि इस गीत के लिए शारदा सिन्हा को केवल 75 रुपये मिले थे। 

 

हर लड़की की विदाई में बजता हैं यह गीत 

'बाबुल जो तुमने सिखाया' गाना लड़की की विदाई के समय हमेशा बजाया जाता है। यह गाना फिल्म 'हम आपके हैं कौन' का है जिसे शारदा सिन्हा ने गाया था। शारदा सिन्हा के यह गाना आज भी हर किसी की जुबान पर बना हुआ है और इसे सुनने वालों के आंखों में आंसू आ जाते हैं। 

 

गैंग्स ऑफ वासेपुर फिल्म का ये गाना तो सुना ही होगा

फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर में भी शारदा सिन्हा ने गाना गाया है। इस फिल्म का मशहूर गाना 'तार बिजली से पतलें' गाने को भी शारदा सिन्हा ने आवाज दी हैं। यह फिल्म 2012 में रिलीज हुई थी। 

 

चारफुटिया छोकरे फिल्म का कौन सी नगरिया

साल 2014 में बॉलीवुड फिल्म चारफुटिया छोकरे रिलीज हुई थी। इस फिल्म में भी शारदा सिन्हा ने 'कौन सी नगरिया' गाना गाया हैं। इस फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस सोहा अली खान लीड रोल में है। 

 

शारदा सिन्हा की कैसी है तबीयत?

बिहार की मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा की सेहत इस समय ठीक नहीं है। वह वेंटिलेटर पर जा चुकी हैं। बता दें कि शारदा सिन्हा कई दिनों से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती हैं। बेटे अंशुमान सिन्हा अपनी मां की सेहत से जुड़ी हर अपडेट सोशल मीडिया के जरिए दे रहे हैं। 

 

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें