logo

ट्रेंडिंग:

एनकाउंटर स्पेशलिस्ट को मिली सैफ पर हमले की जांच, जानें कौन है?

सैफ अली खान के घर हमले के बाद जांच के दौरान पहुंचे मुंबई पुलिस के अधिकारी दया नायक। दया नायक सैफ अली खान पर हुए हमले की जांच कर रहे हैं।

दया नायक

दया नायक । Photo Credit: PTI

बॉलीवुड सुपरस्टार सैफ अली खान पर हुए जानलेवा हमले ने सबको हैरान कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक उनके शरीर पर 6 गहरे जख्म हो गए हैं। बताया जा रहा है कि चाकू का एक जख्म इतना गहरा था कि उनकी रीढ़ की हड्डी तक पहुंच गया। अभी वह मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। हालांकि, उनकी टीम ने बताया कि सर्जरी के बाद सैफ अली खान खतरे से बाहर हैं।

 

खबरों के मुताबिक उनकी पत्नी करीना कपूर और दोनों बच्चे सुरक्षित हैं। बॉलीवुड से इतनी परेशान करने वाली घटना ने सैफ के फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के बीच चिंता बढ़ा दी है। कुछ दिन पहले एक्टर सलमान खान के घर पर भी गोलीबारी की घटना ने सबको हैरान कर दिया था। इन पूरी घटना की जांच मुंबई पुलिस अधिकारी दया नायक कर रहे हैं।

कौन हैं दया नायक?

दया नायक मुंबई पुलिस में एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के नाम से प्रसिद्ध हैं। 1995 में पुलिस में शामिल हुए नायक ने 1996 में जुहू पुलिस स्टेशन से अपने करियर की शुरुआत की। वह अब तक 80 से ज्यादा अपराधियों का एनकाउंटर कर चुके हैं और फिलहाल मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच में काम कर रहे हैं।


सलमान खान के घर भी पहुंचे दया नायक

दया नायक इससे पहले जब सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग हुई थी तो उसकी भी जांच में शामिल थे। मुंबई पुलिस इस मामले में गहराई से जांच कर रही है और जल्द ही इस पर अपडेट जारी किया जाएगा। 

अंडरवर्ल्ड गुंडों का किया खात्मा
खबरों की मानें तो 1996 में दया नायक ने मशहूर अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन के दो गुंडों को गोली मार दी थी। इसके बाद से मुंबई में दया नायक की लोकप्रियता परवान छूने लगी। रिपोर्ट्स की मानें तो दया नायक 80 से ज्यादा एनकाउंटर कर चुके हैं। यही वजह है कि उन्हें मुंबई पुलिस का एनकाउंटर स्पेशलिस्ट कहा जाता है।

 

सैफ के बंगले की सुरक्षा बढ़ाई गई

हमले के बाद सैफ अली खान के घर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। उनके ऊपर एक चोर ने चाकू से हमला किया था, जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। उनका इलाज लीलावती अस्पताल में चल रहा है। सैफ अली खान के अपार्टमेंट वाली बिल्डिंग में चप्पे-चप्पे पर पुलिसबलों की तैनाती की गई है।

Related Topic:#Saif Ali Khan

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap