logo

मूड

ट्रेंडिंग:

दिलजीत को दीपिका ने सिखाई कन्नड़ भाषा, न्यू मॉम पहली बार दिखीं

दीपिका पादुकोण बेटी के जन्म के बाद पहली बार दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में नजर आईं। एक्ट्रेस का दिलजीत संग वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Deepika Padukone and Diljit Dosanjh

दीपिका पादुकोण और दिलजीत दोसांझ (क्रेडिट इमेज- इंस्टाग्राम)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वह इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस हैं। न्यू मॉम दीपिका इस समय अपने मदरहुड फेज को एन्जॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस ने 8 सितंबर को बेटी दुआ पादुकोण सिंह को जन्म दिया है। एक्ट्रेस बेटी के जन्म के बाद पहली बार दिलजीत दोसांझ के बेंगलुरू कॉन्सर्ट में नजर आईं। मां बनने के बाद अभिनेत्री पहली बार पब्लिक में दिखाई दीं। एक्ट्रेस कॉन्सर्ट एन्जॉय करते हुए नजर आईं। उन्होंने स्टेज पर सिंगर दिलजीत सिंह को ज्वाइन भी किया। दिलजीत और दीपिका के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

 

वीडियो में दिलजीत और दीपिका साथ में स्टेज शेयर करते हुए नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं पठान एक्ट्रेस ने ऑडियंस को वेव किया। साथ में दिलजीत के साथ डांस भी किया। दोनों के बीच में जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिली। वीडियो में दीपिका दिलजीत को कन्नड़ भाषा में एक लाइन सीखाती है।

 

दीपिका ने दिलजीत को सिखाई कन्नड़ भाषा

 

 

 

दिलजीत एक्ट्रेस के शब्दों को रिपीट करते हुए नजर आए। सिंगर स्टेज पर दीपिका के काम की सराहना करते नजर आए। उन्होंने कहा, 'कितना प्यारा इन्होंने काम किया है। हमने इनको बड़े पर्दे पर देखा है। कभी सोचा नहीं था कि इतने पास से देखने को मिलेगा। इतने प्यार और अपने दम पर जिन्होंने जगह बनाई है बॉलीवुड में। इतना अच्छा, प्यार काम किया है। आप सब को फक्र होना चाहिए, हम सबको फक्र है। बहुत बहुत प्यार। आप हमारे शो पर आई बहुत-बहुत शुक्रिया मैम'। दीपिका और दिलजीत के वीडियो पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। 

 

दीपिका ने अभी अपने काम से ब्रेक लिया हुआ है। एक्ट्रेस आखिरी बार रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' में नजर आई थी। फिल्म में एक्ट्रेस ने शक्ति शेट्टी का दमदार रोल प्ले किया था। एक्ट्रेस के काम को लोगों ने खूब पसंद किया था। लेडी सिंघम के अवतार में दीपिका नजर आई थी। वहीं, दिलजीत इस समय दिल लुमिनाटी टूर टूर पर है। पंजाबी सिंगर का आखिरी टूर 29 दिसंबर को गुवाहाटी में होगा। सिंगर के लाइव कॉन्सर्ट में दीपिका से पहले कई बॉलीवुड स्टार्स नजर आ चुके हैं।

 

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें