logo

ट्रेंडिंग:

क्या आराध्या के बर्थडे में शामिल हुए थे अभिषेक? जानें वीडियो का सच

अभिषेक और ऐश्वर्या के तलाक की खबरें चर्चा में है। पिछले दिनों कहा गया था कि बेटी आराध्या के बर्थडे में अभिषेक शामिल नहीं हुए थे।

Aishwarya abhishek and aaradhya

अभिषेक, ऐश्वर्या और आराध्या (क्रेडिट इमेज-ऐश्वर्या इंस्टा हैंडल)

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन का रिश्ता काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। दोनों के तलाक की खबरें काफी सुर्खियों में हैं। हालांकि कपल ने अभी तक अपने तलाक को लेकर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। कुछ दिनों पहले ऐश्वर्या ने अपनी बेटी का 13वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। अराध्या के 13वें जन्मदिन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। इन तस्वीरों में अभिषेक नजर नहीं आए थे। इस वजह से जूनियर बच्चन को काफी ट्रोल किया गया था।

 

सोशल मीडिया पर यूजर्स का कहना था कि ऐश और अभिषेक के बीच कुछ भी ठीक नहीं है। अब अभिषेक का नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में अभिषेक बर्थडे पार्टी के आयोजक के साथ दिखाई दे रहे हैं।

 

अभिषेक का वीडियो हुआ वायरल

 

वीडियो में अभिषेक कैजुअल आउटफिट में नजर आए। अभिषेक आयोजक का धन्यवाद दे रहे हैं कि उनकी वजह से आराध्या का बर्थडे इतना खास तरीके से सेलिब्रेट हुआ। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों को यकीन हो गया कि अभिषेक अपनी बेटी के बर्थडे में शामिल हुए थे।

 

 

 

इसी के साथ यूजर्स का कहना है कि अभिषेक और ऐश्वर्या अभी भी साथ है। अभिषेक की बेटी का जन्मदिन 16 नवंबर को था। ऐश्वर्या ने अपने इंस्टाग्राम पर आराध्या के बर्थडे की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इन फोटो में अराध्या अपनी नानी और मां के साथ नजर आई थीं। एक्ट्रेस ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा था तुम अब आधिकारिक रूप से टीनेजर हो गई हो।

 

जानें कब सामने आई थी दोनोंं के तलाक की खबरें

 

इस साल की शुरुआत में अभिषेक और ऐश्वर्या के तलाक की खबरें सामने आई थी। दरअसल अनंत अंबानी की शादी में ऐश्वर्या राय ने बच्चन परिवार के साथ पोज नहीं दिया था। ऐश्वर्या पार्टी में अकेले बेटी आराध्या के साथ पहुंची थीं। उन्होंने पैपराजी को अपनी बेटी के साथ जमकर पोज दिया था। इसके बाद से अभिषेक और ऐश्वर्या के रिश्ते में अनबन की खबरें आ रही हैं। अभिषेक और ऐश्वर्या ने साल 2007 में शादी की थी। दोनों की शादी को 17 साल हो गए हैं।

 

वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो ऐश्वर्या और अभिषेक अपने-अपने प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। अभिषेक की हाल ही में फिल्म 'आई वॉन्ट टू टॉक' रिलीज हुई थी। इसके अलावा उनके कई प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं।

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap