logo

ट्रेंडिंग:

इन सितारों ने ठुकराई Pushpa, अल्लू अर्जुन, रश्मिका नहीं थे पहली पसंद

पु्ष्पा 2 को लेकर बज बना हुआ है। फिल्म में पुष्पाराज, श्रीवल्ली और एसपी भंवर सिंह के आइकोनिक किरदार ने फैंस का दिल जीत लिया था। लेकिन क्या आप जानते हैं अल्लू अर्जुन, रश्मिका और फहाद नहीं थे मेकर्स की पहली पसंद।

Allu Arjun and Rashmika Mandanna

अल्लू अर्जुन और रश्मिका (क्रेडिट इमेज- अल्लू अर्जुन इंस्टाग्राम हैंडल)

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। 5 दिसंबर को फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना और फाहद फासिल मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन सुकुमार ने किया है। पर्दे पर एक बार फिर पुष्पाराज और श्रीवल्ली की रोमांटिक केमिस्ट्री दिखेगी। इसी के साथ पुष्पाराज और एसपी भंवर सिंह के बीच में जमकर टशन दिखेगा। 3 साल बाद फिल्म का सीक्वल रिलीज हो रहा है। 

 

'पुष्पा' 2021 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। लेकिन क्या आप जानते हैं फिल्म के तीनों लीड एक्टर्स मेकर्स की पहली पसंद नहीं थे। आइए जानते हैं फिल्म के निर्देशक सुकुमार ने पुष्पराज, श्रीवल्ली और एसपी भंवर सिंह के रोल के लिए पहले किन स्टार्स को ऑफर किया था।

 

इन एक्टर को मिला था पुष्पराज का किरदार

 

मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, 'पुष्पा: द राइज' के निर्देशक सुकुमार ने पुष्पा राज के किरदार के लिए पहले महेश बाबू को अप्रोच किया था। हालांकि महेश बाबू ने इस कैरेक्टर को करने से इसलिए मना कर दिया था क्योंकि ये एक ग्रे कैरेक्टर है। इसके बाद ये किरदार अल्लू अर्जुन को मिला। इस फिल्म के अल्लू अर्जुन को नेशनल अवॉर्ड जीता। वह पहले तेलुगू एक्टर हैं जिन्हें नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

 

श्रीवल्ली के किरदार के लिए मेकर्स ने पहले संमाथा रूथ प्रभु को अप्रोच किया था। एक्ट्रेस फिल्म में गांव की लड़की का किरदार निभाना नहीं चाहती थी। इसके बाद ये रोल रश्मिका मंदाना को मिला। संमाथा ने फिल्म में आइटम सॉन्ग 'ऊ अंटावा' पर परफॉर्मेंस दी थी। एसपी भंवर सिंह शेखावत के किरदार के लिए मेकर्स ने पहले विजय सेतुपति से बात की थी। लेकिन बिजी शेड्यूल की वजह से एक्टर सुकुमार की फिल्म को नहीं कर पाएं। इसके बाद ये किरदार फहाद फासिल को मिला।

 

'पुष्पा 2'की एडवांस बुकिंग

 

'पुष्पा 2' में ये तीनों ही कैरेक्टर अपने किरदार को फिर से निभाते नजर आएंगे। एडवांस बुकिंग के मामले में फिल्म ने वर्ल्डवाइड 100 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। इस फिल्म का बजट करीब 500 करोड़ है। फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। मेकर्स को पूरी उम्मीद है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ देगी। फिल्म ने एडवांस बुकिंग के मामले में फिल्म 'आरआरआर' को पीछे छोड़ दिया है।

 

 

 

 

 

 

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap