logo

ट्रेंडिंग:

TVF में साइड रोल निभाने वाली मानवी गगरू कैसे बनीं 'फॉर मोर शॉट्स' की लीड?

अमेजन प्राइम पर 'फोर मोर शॉट्स प्लीज' का चौथा सीजन स्ट्रीम हो चुका है। इस सीरीज को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।

Maanvi Gagroo

मानवी गगरू, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

फोर मोर शॉट्स प्लीज एक ऐसी सीरीज है जिसमें फीमेल फ्रेंडशिप के महत्व को दिखाया गया है। इस सीरीज का चौथा सीजन हाल ही में अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम हो चुका है। सीरीज में सयानी गुप्ता, कीर्ति कुल्हारी, बानी जे, मानवी गगरू मुख्य भूमिका में हैं।

 

सीरीज की कहानी इन चारों के इर्द-गिर्द घूमती हैं। सभी ने सीरीज में अच्छा काम किया लेकिन सबसे ज्यादा लाइमलाइट में मानवी गगरू रहीं। उनके चुलबुले बबली अंदाज ने दर्शकों का दिल जीत लिया। इस सीरीज से उनके काम को पहचान मिली।

 

यह भी पढ़ें- चैरिटी के बहाने एक-दूसरे से भिड़ क्यों गए मुनव्वर फारूकी और एल्विश यादव?

मानवी को TVF के शोज से मिली पहचान

मानवी कश्मीरी परिवार में पली बढ़ी हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2007 में टीवी सीरियल धूम मचाओ धूम से की थी। उन्हें टीवीएफ पिचर्स, टीवीएफ ट्रिपलिंग से पहचान मिली। इसके बाद वह कई प्रोजेक्ट्स में नजर आईं। वह सनी सिंह के साथ फिल्म 'उजड़ा चमन' और आयुष्मान खुराना की फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' में सपोर्टिंग कैरेक्टर में थीं।

'फोर मोर शॉट्स' में निभाया लीड रोल

साल 2019 में वह 'फोर मोर शॉट्स' में नजर आई थीं। इस सीरीज में उन्होंने सिद्धि पटेल का कैरेक्टर निभाया। सीरीज के पहले सीजन में वह अपनी दमदार ऐक्टिंग से लोगों का ध्यान खींचने में कामयाब रही। सीरीज में उनकी जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग ने खूब हंसाया। 2020 में उन्हें बेस्ट ऐक्ट्रेस कॉमेडी कैटेगिरी में फिल्मफेयर अवॉर्ड्स नॉमिनेशन भी मिला था। 2023 में उन्होंने 'टीवीएफ ट्रिपलिंग 3' के लिए बेस्ट ऐक्ट्रेस कॉमेडी कैटेगरी में अवॉर्ड भी जीता था।

 

 

यह भी पढ़ें- जेम्स कैमरून की 'अवतार 3' नहीं दे पाई 'धुरंधर' को टक्कर, कहां चूकी?

मानवी की पर्सनल लाइफ

मानवी ने गार्गी कॉलेज से साइकोलॉजी में बैचलर डिग्री ली है। उन्होंने साल 2023 में कुमार वरुण से शादी की थी। मानवी इस समय सीरीज की सक्सेस को एन्जॉय कर रही हैं। यह सीरीज 19 दिसंबर को प्राइम पर स्ट्रीम हो चुकी है। सीरीज का निर्देशन अरुणिमा शर्मा और नेहा मटियानी ने किया है।

 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap