logo

ट्रेंडिंग:

गोविंदा की बेटी ने पीरियड पेन पर कही ऐसी बात, पीछे पड़ गए ट्रोल्स

गोविंदा की बेटी टीना ने महिला के पीरियड्स को लेकर ऐसी बात कही जिसे सुनने के बाद यूजर्स हैरान हो गए। उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

Tina Ahuja

टीना अहूजा (क्रेडिट इमेज- टीना इंस्टा हैंडल)

गोविंदा की बेटी टीना अहूजा सुर्खियों में छाई हुई हैं। वह हाल ही में अपनी मां के साथ एक इंटरव्यू में शामिल हुई थी। इस इंटरव्यू में टीना ने कहा कि पीरियड पेन की बातें सिर्फ दिल्ली और मुंबई की लड़कियां करती हैं। उन्होंने कहा जिन महिलाओं को ऐसा नहीं होता। वो भी ये बातें सुनकर ऐसा सोचने लगती हैं। इस वजह से टीना ट्रोर्ल्स के निशाने पर आ गई है। टीना ने कहा, 'मैं ज्यादातर समय चंडीगढ़ में रही हूं और मैंने ये पीरियड क्रैम्प के बारे में सिर्फ मुंबई की लड़कियों के मुंह से सुना है। ऐसा कुछ नहीं होता है। कई लड़कियां तो ये सब सुनकर ऐसा फील करने लगती हैं। उनके दिमाग में भी ऐसा चलता है। पंजाब और छोटी शहरों की महिलाओं को मेनोपॉज के बारे में पता भी नहीं चलता है'। 

 

टीना ने पीरियड्स पर कही ऐसी बात

 

उन्होंने आगे कहा, 'ऐसा भी हो सकता है कि मैं थोड़ी देसी हूं। मुझे आज तक कभी बैक पेन नहीं हुआ। मेरी परफेक्ट 28 दिनों की साइकल होती है। वहीं, मैंने कई लड़कियों को इस बारे में बहुत ज्यादा बात करते हुए देखा है। आप घी खाओ, बहुत ज्यादा डाइटिंग मत करो और अपनी नींद पूरी लें और सब सामान्य रहेगा'। उन्होंने कहा, 'कई लड़कियां इंस्टाग्राम पर कई तरह की रील्स देखती हैं। उसे फॉलो करती हैं। उन्हें उसे कई तरह की दिक्कत होती है'।

 

सुनीता और टीना दोनों ने कहा कि आपको अपने खाने में एक चम्मच घी खाना चाहिए। इसी के साथ उन्होंने कहा कि आप कुछ भी अपने डॉक्टर से सलाह लेने के बाद करें। सुनीता ने कहा कही घी खाने से आपके हार्ट में ब्लॉकेज ना आ जाएं। हम लोगों को ब्लेम दें।

 

सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं टीना

 

टीना का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। रेडिट यूजर ने कहा कि पीरियड पेन सही में नहीं होता है। गोविंदा की वाइफ और बेटी का भरोस करें। दूसरे यूजर ने लिखा, 'मैंने अपने पास कई महिलाओं को देखा कि वो उस पल में बहुत दर्द में होती है। हर महिला के लिए ये दर्द अलग होता है लेकिन इसे एक्सेप्ट नहीं करना बेवफूकी है'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'सच्चाई ये है कि हर किसी को दर्द होता है लेकिन हर महिलाओं को एक जैसी पीड़ा से नहीं गुजरना पड़ता है'। 

Related Topic:#Govinda

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap