पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा लंबे समय से लाइम लाइट से दूर हैं। उनका कोई भी गाना रिलीज नहीं हुआ है। फैंस जानना चाहता है कि गुरु इन दिनों क्या कर रहे हैं। अब इस पर गुरु ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने अपने ट्वीट में खुलकर तो नहीं बताया है कि मामला क्या है लेकिन सबकुछ जल्द ठीक होने की उम्मीद जरूर जताई है। उनके इस ट्वीट को फैंस टी सीरीज से जोड़ रहे हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला
TridentUAE नाम के हैंडल से ट्वीट किया गया था कि टी सीरीज गुरु रंधावा को अपना खुद का काम और किसी के साथ काम करने से रोक रहा है। टी सीरीज को शर्म आनी चाहिए।
क्या है गुरु और टी सीरीज के बीच में विवाद
यूजर के ट्वीट पर गुरु ने जवाब देते हुए लिखा, 'बड़े लोगों की बड़ी समस्याएं होती हैं। ये दिक्कत कुछ दिनों में सुलझ जानी चाहिए। हम पहले से ज्यादा मजूबती के साथ वापसी करेंगे। ये साल फिल्मों और गानों से भरा होगा। मैं इन मामलों पर बहुत कम बात करना पसंद करता हूं। हां, अब समय आ गया है कि आप लोगों को बताया जा सके कि पिछले डेढ़ साल से क्या हो रहा है। उम्मीद है कि चीजें ठीक हो जाएंगी। तब तक प्यार बांटिए। ईश्वर महान हैं'। उनके इस ट्वीट पर गुरु को फैंस का खूब सपोर्ट मिल रहा है।
गुरु को मिला फैंस का सपोर्ट
एक यूजर ने लिखा, 'गुरु हम तुम्हारे साथ है'। दूसरे यूजर ने लिखा, 'हमेशा की तरह स्ट्रांग और कॉन्फिडेंट रहो। हम सभी इस मुश्किल समय में आपके साथ है। ये समय भी बीत जाएगा'। तीसरे यूजर ने लिखा, 'किसी ने तो हिम्मत दिखाई जिसने माफिया इंडस्ट्री के बारे में बात की है'। गुरु को 'पटोला', 'हाई रेटेड गबरू', 'सूट सूट', 'बन जा तू मेरी रानी और 'लगदी लाहौर दिया' जैसे कई हिट गाने गाए हैं।