बॉलीवुड के कई ऐसे स्टार्स हैं जिन्हें बॉयकाट किया गया। बॉयकाट की वजह से इन स्टार्स को काम मिलना बंद हो गया। इसके बाद ये स्टार्स फिल्मों की लाइम लाइट से दूर हो गए। आज हम बात कर रहे हैं एक्टर विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) की। विवेक ने कई फिल्मों में काम किया है। इसके बावजूद वो खुद को सफल एक्टर के रूप में साबित करने में नाकमयाब रहे। आपको जानकर हैरानी होगी कि फिल्मों में फ्लॉप होने के बाद भी एक्टर करोड़ों की संपत्ति के मालिक है।
एक रिपोर्ट के अनुसार, विवेक की नेटवर्थ 1200 करोड़ है। साथिया एक्टर लैविश लाइफ के मामले में रणबीर कपूर, अल्लू अर्जुन समेत कई सितारों को मात देते हैं। आइए जानते हैं कैसे विवेक बने करोड़ों की संपत्ति के मालिक
फिल्मों में फ्लॉप रहा करियर
विवेक ओबेरॉय का बॉलीवुड करियर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। साल 2002 में एक्टर ने बॉलीवुड में डेब्यू किया। उसी साल एक्टर ने अपना बिजेनस वेंचर भी शुरू किया था। उन्होंने 'साथिया', 'मस्ती', 'ओमकारा' जैसी कई हिट फिल्में दी है। करियर के शुरुआत में विवेक इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर्स में से एक बन गए थे। लेकिन उस समय सब बदल गया जब ऐश्वर्या संग वो रिलेशनशिप में आए थे। इस वजह से सलमान के साथ उनका विवाद हुआ। सलमान से झगड़ा होने के बाद लोगों ने उन्हें काम देना बंद कर दिया। उन्हें कई फिल्मों से बाहर कर दिया गया।
विवेक ने बिजनेस से कमाया पैसा
मुश्किल समय में भी विवेक ने एक्टिंग के जुनून को नहीं छोड़ा। वो मलयालम और तेलुगु फिल्में करते थे। इसी के साथ अपनी रियल एस्टेट कंपनी कर्मा इंफ्रास्ट्रक्चर और इवेंट मैनेजमेंट फर्म मेगा एंटरटेनमेंट की स्थापना की। इसके अलावा वह रास अल खैमा में स्थित Aqua Ark project के पीछे भी है। ये प्रोजेक्ट 2300 करोड़ रुपये का है। उन्होंने कई स्टार्ट में भी पैसा लगया है। इन सबसे से एक्टर को मोटी कमाई होती है।
बॉलीवुड में तमाम मुश्किलों के बावजूद विवेक ने हार नहीं मानी। उन्होंने खुद पर महनत की और जीवन चलाने के लिए नई तरीके खोजे। आज वो फिल्म और बिजेनस इंडस्ट्री दोनों जगहों पर सफलता प्राप्त कर रहे हैं। दोनों ही क्षेत्रों में उनका नाम इज्जत के साथ लिया जाता है। वर्क फ्रंट की बात करें तो विवेक रोहित शेट्टी की वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' में नजर आए थे। इस सीरीज में उनके साथ शिल्पा शेट्टी और सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आए थे।