logo

ट्रेंडिंग:

टिम्मी संग पैचअप पर ईशा ने दिया रिएक्शन, बताया क्यों टूटा था रिश्ता?

ईशा कोपिकर ने पिछले साल तलाक ले लिया था। उन्होंने अब इस पर अपना रिएक्शन दिया है। 'झक्कास' गर्ल ने कहा, 'हम सिर्फ बेटी के लिए साथ थे'।

Isha Kopikar

ईशा कोपिकर (क्रेडिट इमेज- ईशा इंस्टा हैंडल)

बॉलीवुड की 'झक्कास गर्ल' ईशा कोपिकर ने पिछले साल नंवबर में पति टिम्मी नारांग से तलाक ले लिया था। कपल की प्यारी सी बेटी है। शादी के 14 साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला लिया था। दोनों के अलग होने से फैंस काफी दुखी थे। टिम्मी पेशे से बिजनेसमैन हैं। कुछ समय पहले खबर आई थी कि ईशा अपने एक्स हैसबैंड से पैचअप कर रही हैं। उन्होंने Galatta India संग बातचीत में इस खबर पर चुप्पी तोड़ी है।

 

ईशा ने कहा, 'हमारे बीच में कभी लड़ाई नहीं हुई लेकिन हम जानते थे कि एक-दूसरे से अलग हो गए हैं। हमने अपनी चीजें अलग कर ली। हम नहीं चाहते थे कि बेटी को इस बारे में पता चले। मैंने और टिम्मी ने पहले ही फैसला कर लिया था कि हम बेटी की को- पेरेटिंग करेंगे।

 

ईशा बोलीं- हम बस बेटी के लिए साथ थे

 

उन्होंने आगे बताया, 'जब मैं बेटी के साथ दुबई में वेकेशन मनाने जा रही थी तब उसे हमारे अलग होने की खबर पता चली थी। इसके बाद मैंने उसे हमारे में बता दिया। टिम्मी घर आते-जाते रहते थे। हम साथ में वेकेशन पर जाते थे। हम डिनर पर जाते थे। मैं और टिम्मी ये सब सिर्फ बेटी के लिए कर रहे थे। हमारे बीच में चीजें पहले ही खत्म हो गई थी। हम दोनों के परिवार की तरफ से कहा गया कि ट्राई करो साथ रहने की। हम जानते थे कि नहीं हो पाएगा क्योंकि कुछ चीजों को इग्नोर नहीं किया जा सकता है'।

 

2009 में कपल ने की थी शादी

 

ईशा पहले भी अपने तलाक पर बात कर चुकी हैं। उन्होंने अपने पुराने इंटरव्यू में कहा था कि अगर आप हर बात के लिए एक-दूसरे से झगड़ रहे हो तो साथ रहने का कोई फायदा नहीं है। कई बार चीजें आपके हिसाब से नहीं होती है। ऐसे में अलग होना ही बेहतर है।

 

ईशा और टिम्मी ने साल 2009 में शादी की थी। कपल ने साल 2014 में बेटी रिहाना का स्वागत किया था। शादी के 14 साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला लिया। अब ईशा सिर्फ अपने काम पर ध्यान दे रही हैं।

 

 

Related Topic:#Entertainment

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap