logo

ट्रेंडिंग:

कपूर परिवार का वो बेटा जिसकी सिर्फ एक फिल्म हुई हिट, नहीं काम आया नाम

कपूर परिवार से कई सुपरस्टार आए हैं। लेकिन एक ऐसा भी सदस्य है जिसका बॉलीवुड करियर डिजास्टर रहा।

kapoor family

कपूर परिवार के सदस्य (क्रेडिट फोटो- इंस्टाग्राम हैंडल)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

पृथ्वीराज कपूर ने इंडस्ट्री में फिल्में बनाने की शुरुआत की थी। उन्होंने हिंदी सिनेमा में अपना अहम योगदान दिया है। पृथ्वीराज कपूर के बाद उनके बेटे राज कपूर को बॉलीवुड का शो मैन कहा जाता है। कपूर परिवार के बच्चों ने इस लेगेसी को आगे बढ़ाया। कपूर परिवार से कई सुपरस्टार निकले जिन्होंने बॉलीवुड में खूब नाम कमाया। कपूर परिवार की चौथी पीढ़ी से इंडस्ट्री में करीना, करिश्मा और रणबीर कपूर काम कर रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कपूर परिवार के एक सदस्य भी थे जिनकी सिर्फ एक फिल्म हिट हुई है। आइए उस एक्टर के बारे में जानते हैं।

 

बॉलीवुड के शो मैन राज कपूर के तीनों बेटों ने फिल्म दुनिया में अपनी किस्मत आजमाई। राज कपूर ने अपने ऋषि कपूर को फिल्म 'बॉबी' से लॉन्च किया था। इस फिल्म ने ऋषि को रातोंरात स्टार बना दिया। वहीं, राज ने अपने सबसे छोटे बेटे राजीव कपूर को लॉन्च नहीं किया। उन्होंने कहा कि तुम अपनी मेहनत से नाम बनाओ। मैं तुम्हें इंडस्ट्री में लॉन्च नहीं करूंगा।

 

'राम तेरी गंगा मैली' से किया था डेब्यू

 

1985 में राजीव को फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' से बॉलीवुड में पहचान मिली थी। ये उनके करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म थी। इस फिल्म में राजीव के साथ मंदाकिनी ने डेब्यू किया था। राजीव और मंदाकिनी की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। उस साल 'राम तेरी गंगा मैली' सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी। 

 

सिर्फ एक फिल्म हुई हिट

 

राजीव का बॉलीवुड करियर कुछ खास नहीं रहा था। उन्होंने अपने करियर में करीब 13 फिल्में की थी। ये सभी फिल्में बुरी तरह से फ्लॉप हो गई थी। 'राम तेरी गंगा मैली' एक्टर ने बाद में एक्टिंग से दूरी बनी ली। एक्टिंग के बाद उन्होंने फिल्म प्रोडक्शन और निर्देशन में भी हाथ आजमाया। लेकिन वहां भी किस्मत ने साथ नहीं दिया।

 

पिता संग नहीं थे अच्छे रिश्ते

 

रिपोर्ट में कहा गया था कि राज कपूर ने अपने छोटे बेटे राजीव को सपोर्ट नहीं किया। उन्होंने राजीव को उस तरह से लॉन्च नहीं किया जिस कारण से दोनों के बीच में अच्छे रिश्ते नहीं है। सीमी ग्रेवाल को दिए इंटरव्यू में राजीव ने कहा, ये गलत बात है। मेरे पिता ने कहा कि मैं अपना नाम खुद बनाऊं। वो चाहते थे कि लोग मेरी तुलना ऋषि से ना करें। मैं उनके उस फैसले से खुश था।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap