logo

मूड

ट्रेंडिंग:

जानते हैं कार्तिक का असली सरनेम, मोनोलॉग में देते हैं गोविंदा को मात

बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन का आज जन्मदिन हैं। एक्टर के जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी दिलचस्प बातें।

Kartik Aaryan

कार्तिक आर्यन (क्रेडिट इमेज: इंस्टाग्राम)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

Kartik Aaryan Birthday: बॉलीवुड के हैंडसम हंक कार्तिक आर्यन ने अपनी मेहनत से इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई हैं। एक्टर आज अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टर की दमदार एक्टिंग ने फैंस से लेकर फिल्म मेकर्स तक को अपना दीवाना बना दिया। एक्टर जिस भी फिल्म में काम करते हैं वो हिट हो जाती है। एक्टर हाल ही में 'भूल भुलैया 3' में नजर आए थे। 'प्यार के पंचनामा' स्टार ने फिल्म में रूहबाबा की भूमिका निभाई है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है। 'प्यार का पंचनामा' एक्टर के पास कई बिग बजट प्रोजेक्ट हैं। हॉरर-कॉमेडी से लेकर रोमांस तक हर जोनर में कार्तिक बिल्कुल फिट बैठते हैं।

 

एक्टर को पहचान 'प्यार का पंचनामा' से मिली थी। कार्तिक ने एक इंटरव्यू में बताया था कि भले ही उन्हें लोग नाम से नहीं जानते थे। लेकिन उन्हें मोनोलॉग वाला लड़का कहते थे। उनका मोनोलॉग दर्शकों के दिलों जुबान पर चढ़ गया था। फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं चली। लेकिन इस फिल्म के जरिए उन्होंने लोगों का ध्यान अपनी और खूब खींचा। फिल्मी गलियारों के जानकारों का कहना है कि कार्तिक नए दौर के गोविंदा हैं।

 

नए दौर के 'गोविंदा' हैं कार्तिक

 

90 के दशक में गोविंदा की फिल्मों में मोनोलॉग सुनने को मिलता था। इतना ही नहीं उनकी डांस से लेकर से जबदरस्त एक्टिंग के लोग दीवाने थे। उसी तरह कार्तिक भी अपनी फिल्मों में मोनोलॉग बोलते हैं। उनकी क्यूट स्माइल से लेकर चार्मिंग पर्सनैलिटी पर हर कोई फिदा है।

 

फिल्मों के लिए बदला सरनेम

 

बहुत कम लोग जानते होंगे की कार्तिक आर्यन का सरनेम आर्यन नहीं तिवारी हैं। उन्हें फिल्मों के हिसाब से आर्यन दिलचस्प सरनेम लगा। 'भूल भुलैया 3' एक्टर ने साल 2014 में फिल्म 'कांची' के रिलीज से पहले अपना सरनेम बदला दिया था। कार्तिक को इंडस्ट्री में 13 साल हो चुके हैं।

 

विवादों में रह चुके हैं कार्तिक

 

कार्तिक का करण जौहर के साथ विवाद हुआ था। फिल्म मेकर ने उन्हें अपनी 'दोस्ताना 2' में जाह्नवी कपूर के साथ कास्ट किया था। लेकिन ये फिल्म बाद में बंद हो गई। रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि करण जौहर ने उन्हें अन अप्रोफेशनल होने की वजह से फिल्म से बाहर कर दिया है। इस फिल्म पर अभी के लिए रोक लगा दी है। इसके अलावा एक्टर पर महिला विरोधी होने का भी आरोप लगा था। 'भूल भुलैया' स्टार ने अपनी बहन के साथ क्यूट वीडियो शेयर किया था जिसमें वो अपनी बहन को रोटी नहीं बनानी आने पर सजा देते नजर आए थे। इस वीडियो की वजह से एक्टर को जमकर ट्रोल किया गया था। बाद में कार्तिक ने उस वीडियो को डिलीट कर दिया था।

 


और पढ़ें