logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कीर्ति सुरेश ने एंटनी थाटिल से रचाई शादी, 15 साल से कर रही थीं डेट

साउथ एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश ने एंटनी थाटिल से शादी कर ली है। एक्ट्रेस ने अपने शादी की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।

Keerthy Suresh and Antony Thattil

कीर्ति सुरेश ने एंटनी थाटिल से रचाई शादी (क्रेडिट पिक- कीर्ति इंस्टा हैंडल)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

साउथ एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड एंटनी थाटिल से शादी कर ली है। एक्ट्रेस ने शादी की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। फोटो में दोनों शादी की अलग-अलग रस्मों को निभाते हुए नजर आ रहे हैं। वह एंटनी थाटिल के साथ 15 साल से रिलेशनशिप में थी। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गई। फैंस उन्हें जिंदगी के नए सफर के लिए ढेर सारी बधाई दे रहे हैं। कीर्ति ने गोवा में इंटीमेट वेडिंग की। उनकी शादी में परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे।

 

अभिनेत्री ने साउथ इंडियन रीति-रिवाज से शादी की। पीले कलर की साड़ी में वह बेहद खूबरसूरत लग रही थीं। अपने लुक को उन्होंने हैवी जैवलरी के साथ कंप्लीट किया था। फोटो में वह अपने पति एंटनी थाटिल के साथ बेहद खुश दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'नाइकी के प्यार के लिए'।

 

कीर्ति सुरेशन ने एंटनी थाटिल से रचाई शादी

 

 

पहली फोटो में कीर्ति दुल्हन के गैटअप में दिखाई दे रही हैं। दूसरी में एंटनी उन्हें मंगलसूत्र पहना रहे हैं। इस दौरान वो काफी इमोशनल हो जाती है। तीसरे फोटो में दोनों एक-दूसरे को  गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा कपल तस्वीरों में अन्य रीति-रिवाजों को करते हुए नजर आया। कीर्ति और एंटनी ने अपने डॉग के साथ भी तस्वीरें शेयर की हैं। दोनों के शादी की चर्चा लंबे समय से थी।

 

कीर्ति साउथ की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उन्होंने अपने काम से लोगों के दिलों में अपनी अलग पहचान बनाई हैं। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर आते ही हिट हो जाती है। कीर्ति साउथ के कई सुपरस्टार्स के साथ काम कर चुकी हैं। उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआत की थी। साल 2013 में उन्होंने मलयालम इंडस्ट्री में फिल्म 'गीतांजलि' से डेब्यू किया था। साउथ के बाद अब वह जल्द बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली है। कीर्ति वरुण धवन के साथ 'बेबी जॉन' में नजर आएंगी। ये साउथ फिल्म 'थेरी' का हिंदी रीमेक है। फिल्म का निर्माण एटली ने किया है।

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें