logo

ट्रेंडिंग:

शादी से पहले लिव इन रिलेशनशिप में क्यों नहीं रहे थे रणवीर-दीपिका

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की आज मैरिज एनिवर्सरी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कपल शादी से पहले लिव इन रिलेशनशिप में क्यों नहीं रहा था।

Deepika Padukone, Ranveer Singh

दीपिका-रणवीर (क्रेडिट इमेज: इंस्टाग्राम)

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) बॉलीवुड के पावर कपल्स में से एक हैं। फैंस दोनों की जोड़ी को बेहद पसंद करते हैं। रणवीर और दीपिका ने साल 2018 में 14 नवंबर को शादी की थी। कपल की शादी को 6 साल हो गए हैं। आज दीपिका और रणवीर की मैरिज एनिवर्सरी है। कपल के लिए ये साल बेहद खास रहा। इस साल कपल बेटी के माता-पिता बने हैं। कपल ने अपनी बेटी की नाम दुआ पादुकोण सिंह रखा है। दीपिका इस समय अपने मदरहुड पीरियड को एन्जॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस ने अभी अपने काम से ब्रेक लिया है। लेकिन क्या आप जानते हैं दोनों की लव स्टोरी के बारे में जानते हैं।

 

राम लीला के सेट पर दीपिका-रणवीर की बढ़ीं नजदीकियां

 

रणवीर और दीपिका की पहली मुलाकात साल 2012 में एक अवॉर्ड फंक्शन में हुई थी। दोनों ने साल 2013 में फिल्म 'गोलियों की रास लीला: राम लीला' में साथ काम किया था। इस फिल्म के सेट पर ही दोनों की नजदीकियां बढ़ी थी। कपल ने शादी से पहले कई सालों तक एक-दूसरे को डेट किया था। दोनों अक्सर साथ में वेकेशन और डिनर डेट्स पर साथ में स्पॉट होते थे। लेकिन इसके बावजूद कपल शादी से पहले लीव इन रिलेशनशिप में नहीं रहा।

 

रणवीर संग क्यूं नहीं लिव इन में रहीं दीपिका

 

एक्ट्रेस ने अपने पुराने इंटरव्यू में इस सवाल का जवाब देते हुए कहा था कि हम दोनों ही काफी ट्रेडिशनल है। बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड के तौर पर हम साथ थे। लेकिन एक-दूसरे से आगे शादी करना चाहते हैं या नहीं। इसके बारे में तब सोचा नहीं था। मैं हमेशा शाम के समय में रणवीर से कॉल पर बात करती थी। उनसे पूछती थी कि उनका दिन कैसा रहा। तुमने खाना खाया या नहीं। एक्ट्रेस ने रणवीर संग शादी पर जवाब देते हुए कहा था कि मैं बहुत लकी हूं। हम दोनों एक-दूसरे की जिम्मेदारी उठाते हैं।

 

आपको बता दें कि दीपिका ने अपनी शादी के सभी इवेंट्स खुद ऑर्गेनाइज किए थे क्योंकि उस समय रणवीर के पास शूटिंग की वजह से समय नहीं था। कपल ने इटली में शादी की थी। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'डॉन 3' को लेकर चर्चा में हैं। एक्टर हाल ही में दीपिका के साथ 'सिंघम अगेन' में नजर आए थे।

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap