logo

ट्रेंडिंग:

संजय की पार्टी में नशे में धुत थीं महीप, ऐसे थी दोनों की पहली मुलाकात

महीप कपूर ने पहली बार इंटरव्यू में बताया कि कैसे हुई थी पति संजय कपूर से मुलाकात। महीप ने बताया कि उनका रिश्ता वन नाइट स्टैंड से शुरू हुआ था।

sanjay and maheep kapoor

संजय और माहीप कपूर (क्रेडिट इमेज: इंस्टाग्राम)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

संजय कपूर (Sanjay Kapoor) की पत्नी महीप कपूर (Maheep Kapoor) को उनके बेबाक अंदाज के लिए काफी पसंद किया जा रहा हैं। साल 2020 में नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज फैबुलस लाइफ विद बॉलीवुड वाइव्स में महीप पहली बार नजर आई। इस वेब सीरीज में उनके काम को लोगों ने काफी पसंद किया। इस वेब सीरीज के तीन सीजन आ चुके हैं। फैंस बॉलीवुड वाइव्स की लाइफ के बारे में जानने के लिए काफी एक्साइटेंड हैं। वेब सीरीज में संजय कपूर की पत्नी महीप भी हैं जो अपनी लग्जीरियस लाइफ के बारे में बात करने से पीछे नहीं रहती हैं। महीप ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि उनका और संजय का रिश्ता वन नाइट स्टैंड के साथ शुरू हुआ था और हमारी शादी को 30 साल हो गए हैं।

 

महीप ने बताया कि मेरी पहली मुलाकात संजय से तब हुई जब मैं नशे में धुत थीं। सिर्फ संजय से ही नहीं उनके माता-पिता, भैया और भाभी सब से पहली बार ऐसे ही मिली थी। एक्ट्रेस ने कहा, हमारा बहुत सिंपल था। मैंने एक व्यक्ति के साथ वन नाइट स्टैंड किया और तब मुझे ये भी नहीं पता था कि उससे शादी करनी है।

 

सास-ससुर के सामने नशे में धुत थीं महीप

 

उन्होंने आगे कहा, मैं उसकी पार्टी में घुस गई थी और पहली मुलाकात वही हुई। मैं अपने सास-ससुर, अनिल, सुनीता और श्रीदेवी सबसे मिली थी। मैं नशे में धुत थी। उनके परिवार ने मुझे तभी भी अपना लिया और दिल खोलकर मेरा स्वागत किया।

 

संजय ने नहीं किया था शादी के लिए प्रपोज

 

महीप से पूछा गया कि क्या संजय ने उन्हें प्रपोज किया था। महीप ने कहा, नहीं हमारा कोई प्रपोजल नहीं हुआ था। उस समय में इंस्टाग्राम नहीं होता था। हमें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता था। उन्होंने कहा था, मैं तुमसे काफी बड़ा हूं। हम शादी कर रहे हैं। उस समय हम दोनों द 1990 (नाइट क्लब) में पार्टी कर रहे थे। उन्होंने कहा था हम शादी कर रहे हैं। मैंने भी हाथ में टकीला शॉट लेते हुए कहा था ठीक है। महीप ने बताया कि शादी से पहले उन्होंने संजय को 5 साल तक डेट किया था। हमारी शादी को 30 साल हो गए हैं। संजय और महीप के दो बच्चे हैं।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap