logo

ट्रेंडिंग:

कौन थीं पहली मिस इंडिया मेहर कैस्टेलिनो? जिनका 81 साल की उम्र में हो गया निधन

भारत की पहली फेमिना मिस इंडिया मेहर कैस्टेलिनो का 81 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की पुष्टि फेमिना मिस इंडिया संगठन ने की है।

Meher Castelino

मेहर कैस्टेलिनो, Photo Credit- X@jasmeenGdugal

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

भारत की पहली फेमिना मिस इंडिया और जानी-मानी फैशन पत्रकार मेहर कैस्टेलिनो का 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने वर्ष 1964 में फेमिना मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया था। उनके निधन की पुष्टि फेमिना मिस इंडिया संगठन ने सोशल मीडिया के माध्यम से की है। फिलहाल उनकी मौत के कारणों की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक वे उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं।

 

मेहर कैस्टेलिनो के परिवार की ओर से अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया गया है। उनके परिवार में उनके बेटे कार्ल, बहू निशा और बेटी क्रिस्टीना शामिल हैं।

 

यह भी पढ़ें- 'धुरंधर' के स्टार अक्षय खन्ना कहां हैं? लाइमलाइट से दूर रहने की वजह मिल गई

कौन थीं मेहर कैस्टेलिनो? 

भारत की पहली फेमिना मिस इंडिया जिन्होंने 1964 में यह खिताब जीता था। उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व मिस यूनिवर्स के साथ-साथ कई ब्यूटी पेजेंट में किया था। उनका जन्म महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में हुआ था। उन्होंने लॉरेंस स्कूल, लव्डेल से ग्रैजुएशन किया है। मिस इंडिया का खिताब जीतने के बाद उन्होंने फैशन और ब्यूटी इंडस्ट्री में एक लंबी और प्रभावशाली यात्रा की शुरूआत की थी। 


उनके करीब 14 साल के लंबे करियर में दुनिया भर में 2000 से अधिक फैशन शो में कैटवॉक मॉडल और डिजाइनर के रूप में भाग लिया। इसके बाद उन्होंने फैशन जर्नलिज्म में कदम रखा और 1973 में Eve’s Weekly में अपना पहला आर्टिकल पब्लिश किया। 

 

मैहर ने फैशन और लाइफस्टाइल पर 160 से ज्यादा नेशनल और इंटरनेशनल मैगजिन में लिखा और लैक्मे फैशन वीक जैसी संस्थाओं के लिए आधिकारिक फैशन राइटर भी रही। उन्होंने फैशन में कई किताबें लिखी जैसे- 'Manstyle', 'Fashion Kaleidoscope' और 'Fashion Musings'। उन्हें भारतीय फैशन जर्नलिज्म की अग्रणी माना जाता था। 


यह भी पढ़ें- बाथरोब वाली फर्जी तस्वीरें हुईं वायरल, अब श्रीलीला ने खुद बताई सच्चाई

 

फेमिना मिस इंडिया ने दी श्रद्धांजलि

मिस इंडिया ऑर्गेनाइजर ने उनकी मौत पर एक लंबा पोस्ट किया है जिसमें उन्हें श्रद्धांजली दी गई है। इस पोस्ट में लिखा गया, 'गहरे दुख के साथ हम फेमिना मिस इंडिया 1964 और पहली फेमिना मिस इंडिया रहीं मेहर कैस्टेलिनो के निधन पर दुख जताते हैं। उन्होंने नए रास्ते खोले, मानक स्थापित किए और आने वाली पीढ़ियों की महिलाओं को निडर होकर सपने देखने की नींव रखी। उनकी विरासत उनके सफर के जरिए जिंदा रहेगी जिन्हें उन्होंने मुमकिन बनाया और उन सपनों को साकार करने में मदद की।'

नंदिनी गुप्ता ने भी किया पोस्ट

मिस इंडिया वर्ल्ड 2025 नंदिनी गुप्ता ने भी उनकी मौत पर दुख जताते हुए एक पोस्ट किया है। नंदिनी ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'उन्होंने हम सब के लिए रास्ता बनाया। मैडम, आपकी आत्मा को शांति मिले।'

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap