logo

ट्रेंडिंग:

संमाथा से तलाक के बाद कैसे नागा चैतन्य को हुआ शोभिता से प्यार

नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला आज शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। कपल की शादी की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

naga chaitanya and sobhita dhulipala

नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला (क्रेडिट इमेज- शोभिता इंस्टा हैंडल)

नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) और शोभिता धुलिपाला आज शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। कपल की शादी हैदराबाद के अन्नपूर्णा स्टू़डियो में होगी। कपल की शादी में कई सितारे नजर आएंगे। शोभिता शादी से पहले की रस्मों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर लगातार शेयर कर रही हैं। नागा चैतन्य के पिता नागार्जुन ने 8 अगस्त 2024 को दोनों के सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी। सगाई की तस्वीरें शेयर कर नागार्जुन ने दोनों के रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया था। 

 

नागा और शोभिता ने सगाई से पहले अपने रिश्ते को कंर्फम नहीं किया था। कपल ने अपने रिलेशनशिप को सीक्रेट रखा था। हालांकि दोनों के वेकेशन की तस्वीरें सोशल माडिया पर जमकर वायरल होती थी जिसकी वजह से दोनों के अफेयर की चर्चा हमेशा सुर्खियों में रहती थी। आइए जानते हैं दोनों की लव स्टोरी कैसे शुरू हुई।

 

कहां हुई थी नागा- शोभिता की पहली मुलाकात

 

साल 2022 में नागा चैतन्य की शोभिता से पहली बार हैदराबाद में मुलाकात हुई थी। उस समय एक्ट्रेस अपनी फिल्म 'मेजर' के प्रमोशन में बिजी थी। शोभिता के कुछ फिल्म प्रमोशन के इवेंट में नागा भी नजर आए थे। इतना ही नहीं 'मंकी मैन' एक्ट्रेस ने नागा और अपने दोस्तों संग बर्थडे भी सेलिब्रेट किया था। इसी पार्टी के बाद दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई।  दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। 

 

साल 2023 में नागा और शोभिता के डेटिंग की खबर सामने आई थी। दरअसल मिशेलिन स्टार शेफ सुरेंद्र मोहन ने अपने रेस्टोरेंट से एक फोटो शेयर की थी जिसमें नागा सैफ संग पोज देते हुए नजर आए थे। इस फोटो के बैकग्राउंड में शोभिता बैठी हुई दिखाई दी। हालांकि बाद में शेफ ने इस फोटो को डिलीट कर दिया था। कुछ समय बाद दोनों को साथ में लंदन में वेकेशन मनाते हुए देखा गया था। इसी साल की शुरुआत में नागा और शोभिता को साथ में जंगल सफारी करते हुए देखा गया था। दोनों ने अपनी डेटिंग की खबरों पर हमेशा चुप्पी साधे रखी।

 

संमाथा से हुआ था तलाक

 

नागा ने संमाथा रूथ प्रभु से साल 2017 में शादी की थी। दोनों की शादी ज्यादा लंबी नहीं चली। 2021 में कपल ने तलाक ले लिया। संमाथा और नागा के तलाक की खबर ने फैंस को हैरान कर दिया था। हालांकि संमाथा और नागा ने कभी अपने तलाक के कारण का खुलासा नहीं किया। दोनों अपनी लाइफ में मूव ऑन कर चुके हैं।

Related Topic:#Entertainment

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap