logo

ट्रेंडिंग:

Pushpa 2 को सिर्फ अल्लू अर्जुन ने नहीं, इन स्टार्स ने बनाया हिट

अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। सिर्फ अल्लू और रश्मिका नहीं इन स्टार्स की दमदार एक्टिंग ने जीता दिल।

Allu Arjun Pushpa 2 poster

अल्लू अर्जुन इन पुष्पा 2 (क्रेडिट इमेज- अल्लू अर्जुन इंस्टा हैंडल)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

पावर हाउस अल्लू अर्जुन की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पुष्पा: द रूल' (Pushpa: The Rule) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म का निर्देशन सुकुमार ने किया है। अल्लू अर्जुन एक बार फिर पुष्पाराज के किरदार में नजर आए। इंटरनेट पर सिर्फ 'पुष्पा 2' की बात हो रही है। पुष्पा का क्रेज फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। 3 साल बाद पुष्पाराज ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार एंट्री की है। फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। फैंस इस फिल्म पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना और फाहद फासिल मुख्य भूमिका में हैं।

 

सोशल मीडिया पर सिर्फ अल्लू अर्जुन, रश्मिका और फहाद की बात हो रही है। किसी को रश्मिका और अल्लू अर्जुन की केमिस्ट्री पसंद आई तो किसी को फहाद और अल्लू अर्जुन का एक्शन सीन। लेकिन हम आपको फिल्म के उन कलाकारों के बारे में बता रहे हैं जिन्होंने अपने छोटे से किरदार से दर्शकों पर अमिट छाप छोड़ी हैं।

 

इन सितारों की दमदार एक्टिंग ने जीता दिल

 

जगदीश प्रताप भंडारी ने 'पुष्पा 2' में केसवा का दमदार रोल प्ले किया है। फिल्म में उन्होंने पुष्पाराज के राइट हैंड का रोल निभाया है। जगदीश 'पुष्पा: द राइज' में भी साउथ सुपरस्टार संग काम कर चुके हैं। 

सौरभ सचदेवा ने भी कमाल कर दिया। उनका रोल भले ही छोटा था लेकिन दमदार था। 'पुष्पा 2' से पहले सौरभ संदीप रेड्डी वांगा की 'एनिमल' में नजर आए थे। 

पावनी कारनम ने पुष्पा की भतीजी का रोल प्ले किया है। पावनी ने अपनी स्क्रीन प्रेजेंस से लोगों को हैरान कर दिया।

 

निर्देशक सुकुमार- अल्लू अर्जुन और सुकुमार की सुपरहिट जोड़ी ने एक बार फिर कमाल कर दिया। दोनों की साथ में ये चौथी फिल्म है। सुकुमार ने अल्लू अर्जुन के साथ अपनी डेब्यू फिल्म 'आर्या' का निर्देशन किया था। पुष्पा के पहले पार्ट का भी सुकुमार ने निर्देशन किया।

 

देवी श्री प्रसाद ने दिए हिट गाने- देवी श्री प्रसाद ने 'पुष्पा' के पहले पार्ट में 'ऊ अंटावा' दिया था। वहीं, फिल्म के सेकेंड सीक्वल में KISSIK गाना दिया है। KISSIK गाने को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इस आइटम नंबर में श्री लीला और अल्लू अर्जुन ने साथ में डांस किया। देवी का मेकर्स से विवाद भी हो गया था। लेकिन बाद में दोनों के बीच चीजें ठीक हो गई।

 

'पुष्पा 2' की महंगी है टिकट

 

पुष्पा 2 का दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। फिल्म की टिकट महंगी होने के बावजूद सभी शोज हाउसफुल है। आंध्र प्रदेश सरकार ने पुष्पा 2 के टिकट प्राइस को बढ़ाने की मंजूरी दे दी है।

 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap