logo

मूड

ट्रेंडिंग:

भारत-पाक में तनाव, एल्बम के पोस्टर से हटाए पाकिस्तानी स्टार्स के फोटो

भारत और पाकिस्तान में तनाव की स्थिति है। फिल्मों के एल्बम से पाकिस्तानी स्टार्स की तस्वीरें हटा दी गई है।

pakistani stars photo edited

सनम तेरी कसम और खूबसूरत पोस्टर (Photo Credit: Sonymusic insta handle)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच में तनावपूर्ण स्थिति है। दोनों देशों में तनाव के चलते पाकिस्तानी स्टार्स पर पहले से बैन लगा था। सरकार ने हाल ही में सभी ओटीटी प्लेटफॉर्मस से पाकिस्तानी कॉन्टेंट को तुरंत हटाने का आदेश दिया था। अब सोनी म्यूजिक और स्पोटिफाई ने फिल्मों के एल्बम पोस्टर्स से पाकिस्तानी स्टार्स की तस्वीर को हटा दिया है।

 

इस लिस्ट में  माहिरा खान, फवाद खान और मावरा होकेन का नाम शामिल हैं। इन स्टार्स ने भारत की हिंदी फिल्मों में काम किया था। 'सनम तेरी कसम' के एल्बम कवर से मावरा होकेन की तस्वीर को हटा दिया गया है। फिल्म के एल्बम पोस्टर पर सिर्फ हर्षवर्धन राणे की तस्वीर दिखाई दे रही है।

 

ये भी पढ़ें- 'ग्राम चिकित्सालय' में छाए अमोल पराशर, 'ट्रिप्लिंग' में बने थे चितवन

 

म्यूजिक एल्बम से हटाए गए पाकिस्तानी स्टार्स के चेहरे

 

उसी तरह से शाहरुख खान की फिल्म 'रईस' से माहिरा खान की फोटो को हटा दिया गया है। यह फिल्म साल 2017 में रिलीज हुई थी। इसके अलावा साल 2016 में सिद्धार्थ मल्होत्रा, आलिया भट्ट और फवाद खान की फिल्म 'कपूर एंड सन्स' के पोस्टर को एडिट किया गया। फोटो में सिद्धार्थ और आलिया दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया एडिट वाले पोस्टर्स तेजी से वायरल हो रहे हैं।

 

 

 

कुछ लोग इसे बचकान हरकत बता रहे हैं। वहींस कुछ लोग इस फैसल से बेहद खुश है और इसका समर्थन कर रहे हैं। आपको बता दें कि पाकिस्तानी कलाकारों ने भारत के ऑपरेशन सिंदूर को कायरना हरकत बताई थी।

 

ये भी पढ़ें- B ग्रेड फिल्म से की शुरुआत, नहीं बोल पाती थीं हिंदी, आज है सुपरस्टार

 

पाकिस्तानी कलाकार पर भड़के थे 'सनम तेरी कसम' के मेकर्स

 

'सनम तेरी कसम' के निर्देशक राधिका राव और विनय सप्रू पाकिस्तानी कलाकार पर जमकर बरसे थे। उनका कहना था कि पाकिस्तानी कलाकारों को यहां के लोगों ने इतना प्यार दिया और यह लोग इस तरह के बयान दे रहे हैं। इन लोगों को तो एक रुपये नहीं देना चाहिए। इन्हें भारत में काम नहीं देना चाहिए। हम अपने सरकार के फैसले का सपोर्ट करते हैं।

 


और पढ़ें