अभिनेत्री पूजा भट्ट इंडस्ट्री की ग्लैमर लाइट से दूर रहती हैं। वह किरण भट्ट और महेश भट्ट की बेटी हैं। महेश भट्ट ने बाद में सोनी राजदान से शादी की थी। अब पूजा भट्ट ने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें कब अपने पिता और सोनी राजदान के रिलेशनशिप के बारे में पता चला था। उस दौरान उनका रिएक्शन कैसा था?
पूजा ने बताया कि सोनी राजदान को इस बात का बहुत पछतावा था कि उनकी वजह से पूजा का घर टूट रहा है। हाल ही में विक्की लालवानी को दिए इंटरव्यू में पूजा ने अपने पारिवारिक संबंधों पर खुलकर बात की।
यह भी पढ़ें: 'मैंने भगवान से मांगी थी मौत', 7 सालों तक बाइपोलर डिसऑर्डर से जूझते रहे हनी सिंह
सोनी राजदान को था गिल्ट
पूजा ने सोनी संग हुई बातचीत को याद करते हुए कहा, 'सोनी ने कहा, पूजा मुझे बहुत गिल्ट होता है, बहुत गिल्ट होता है। मैंने पूरे दिल से उनसे कहा सोनी आप कोई ऐसे रिश्ते को तोड़ नहीं सकती है जो सच में जुड़ा हो। किसी भी रिश्ते में दरार तब तक नहीं आ सकती है जब तक उसमें कोई कमी न हो।'
पूजा ने बताया पिता महेश भट्ट ने सबसे पहले सोनी राजदान के बारे में उन्हें ही बताया था, 'यहां तक की मां को भी नहीं पता था।' उन्होंने आगे बताया, 'पापा ने मुझे रात में जगाकर कहा, मैं तुम्हें बताना चाहता हूं कि मेरी मुलाकात एक महिला से हुई है और मैं घर छोड़ने जा रहा हूं। इसका मतलब यह नहीं है कि मैं तुम से प्यार नहीं करता हूं। मैं हमेशा तुम्हारे लिए रहूंगा।'
यह भी पढ़ें: सिर्फ रणवीर सिंह ही नहीं, इन सितारों ने बीच में ही छोड़ी बड़ी फिल्में
पूजा बोलीं- 'मेरा मां दर्द में थीं'
पूजा ने आगे कहा, 'अगर मेरे पिता मुझसे नहीं कहते तो किसे बताते ? पूजा ने आगे कहा, मैं यह बात अपने पिता या मां के मुंह से सुनना चाहती थी न कि किसी स्टारडस्ट, सिने ब्लिट्स या मोहल्लों के गप्पों से। मैंने अपनी मां को दर्द में देखा है लेकिन मेरे माता पिता ने हमेशा एक-दूसरे के प्रति शालीनता और ग्रेस बनाए रखा।'
महेश भट्ट ने की हैं दो शादियां
महेश भट्ट की पहली शादी किरण भट्ट से हुई थी। पहली शादी से उनके दो बच्चे पूजा और राहुल थे। बाद में वह सारांश के सेट पर सोनी राजदान से मिले थे। उन्होंने 20 अप्रैल 1986 को सोनी राजदान से शादी कर ली और उनकी दो बेटियां आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट है।