logo

मूड

ट्रेंडिंग:

शादी को लेकर सोनाक्षी ने क्यों नहीं सुनी मां पूनम की बात? जानें वजह

सोनाक्षी सिन्हा की शादी को लेकर काफी बवाल मचा था। अब एक्ट्रेस की शादी पर उनकी मां ने अपना रिएक्शन दिया है।

sonakshi with mother poonam and dad shatrughan sinha

सोनाक्षी, पूनम और शत्रुघ्न सिन्हा (क्रेडिट इमेज- सोनाक्षी इंस्टा हैंडल)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से इस साल शादी की है। कपल एक-दूसरे के साथ बेहद खुश हैं। एक्ट्रेस हर जगह पर अपने पति के साथ स्पॉट होती हैं। सोनाक्षी हाल ही में कपिल शर्मा के शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में नजर आईं। 'हीरामंडी' एक्ट्रेस के साथ उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा, मां पूनम सिन्हा और पति जहीर इकबाल नजर आए। 

 

शो में सिन्हा परिवार ने जमकर मस्ती की। सोनाक्षी की मां ने शो में कहा, 'शादी के मामले में इसने मेरी सलाह को नहीं माना। मेरी बेटी ने अपनी मर्जी की'। अब उस पर सोनाक्षी ने अपना रिएक्शन दिया है। आइए जानते हैं पूनम सिन्हा किस बारे में बात कर रही थी।

 

सोनाक्षी ने नहीं मानी मां पूनम की बात

 

पूनम सिन्हा ने कहा, 'मेरी मम्मी ने कहा था कि हमेशा उसी से शादी करना जो तुमको ज्यादा प्यार करें। वो तो मैंने सुन लिया और कर भी लिया। लेकिन मेरी बेटी ने क्या किया। उसने उससे शादी की जिसको ये ज्यादा प्यार करती हैं'। इस पर सोनाक्षी कहती हैं, 'ये डिबेट का मुद्दा है। उसको लगता है कि वो मुझसे ज्यादा प्यार करते हैं। मुझे लगता है मैं उससे ज्यादा प्यार करता हूं। अब सेटल कौन करेगा ये मामला'?

 

यूजर्स ने किया जमकर कमेंट

 

सोनाक्षी की मां का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स जमकर रिकएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, पूनम सिन्हा को इस तरह से नहीं बोलना चाहिए थे। दूसरे यूजर ने लिखा, पूनम सोनाक्षी के फैसले से खुश नहीं है। तीसरे यूजर ने लिखा, सोनाक्षी ने मां की बातों को अच्छे से संभाल लिया। शो के दौरान अर्चना ने पूछा कि आप दोनों में से किसने पहले प्रपोज किया था। शत्रुघ्न सिन्हा बोले-'इन्होंने मुझसे करवाया था प्रपोज'। इसी के साथ कपल ने अपनी खूबसूरत लव स्टोरी का भी जिक्र किया। 

 

7 साल तक रिलेशनशिप में थे सोनाक्षी-जहीर

 

सोनाक्षी और जहीर ने शादी से पहले एक-दूसरे को 7 साल तक डेट किया था। कपल ने इस साल 23 जून को शादी की थी। कपल ने हिंदू स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत शादी की थी। सोनाक्षी की शादी में उनके भाई लव सिन्हा शामिल नहीं हुए थे। शादी के बाद से ही भाई-बहन में अनबन की खबरें सामने आ रही हैं। सोनाक्षी की शादी के बाद लव ने उनके ससुराल वालों को लेकर ट्वीट किया था। उन्होंने कहा था, 'मैं गलत लोगों का साथ नहीं देता हूं'। इस ट्वीट को लेकर काफी बवाल हुआ था जिसके बाद लव ने उस ट्वीट को डिलीट कर दिया था।

 

 

 

 

 

 

 


और पढ़ें