logo

ट्रेंडिंग:

अल्लू अर्जुन की Pushpa 2 ने तोड़ा रिकॉर्ड, कमाए इतने करोड़

अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म का बजट करीब 500 करोड़ है। फिल्म ने कमाई के मामले में सभी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

pushpa 2

'पुष्पा 2' पोस्टर (क्रेडिट इमेज- अल्लू इंस्टा हैंडल)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

पैन इंडिया स्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है। फिल्म भारत ही नहीं वर्ल्ड वाइड ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म में अल्लू के साथ रश्मिका मंदाना और फहाद फाजिल मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन सुकुमार ने किया है। पहले ही दिन 'पुष्पा 2' ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। अब फिल्म ने भारतीय सिनेमा में नया रिकॉर्ड बना लिया है। 'पुष्पा 2' पहली हिंदी फिल्म बन गई है जिसने 700 करोड़ की कमाई की है। अभी तक किसी भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर इतनी ज्यादा कमाई नहीं की है। आइए देखते हैं लिस्ट।

'पुष्पा 2' ने तोड़ा रिकॉर्ड

 

 

 

गजनी- साल 2008 में ए आर मुरुगदास की फिल्म 'गजनी' साल 2008 में रिलीज हुई थी। वह पहली फिल्म थी जो 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई थी। फिल्म में आमिर खान और असिन मुख्य भूमिका में थे।

 

3 इंडियट्स- आमिर खान की फिल्म '3 इंडियट्स' साल 2010 में रिलीज हुई थी। ये पहली फिल्म है जिसने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया था।

 

पीके- आमिर खान की साइस फिक्शन मूवी 'पीके' साल 2014 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म में आमिर के साथ अनुष्का शर्मा, संजय दत्त और सौरभ शुक्ला मुख्य भूमिका में थे।

 

बाहुबली 2- प्रभास की 'बाहुबली 2' ने बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ की कमाई की थी। ये तेलुगू फिल्म है जिसे अलग-अलग भाषाओं में डब किया गया था।

 

स्त्री 2- अमर कौशिक की हॉरर- कॉमेडी मूवी 'स्त्री 2' ने बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म में राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी मुख्य भूमिका में थे।

 

पुष्पा 2- अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है। फिल्म ने 700 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। ये पहली हिंदी फिल्म है जिसने 700 करोड़ का आंकड़ा पार किया है।

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap