logo

मूड

ट्रेंडिंग:

Pushpa 2 ने दी RRR समेत इन फिल्मों को मात, 6 दिनों में कमाए 1000 करोड़

अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' का भौकाल छाया हुआ है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ की कमाई कर ली है।

pushpa 2 world wide collection

आरआरआ,पुष्पा 2, कल्कि एडी 2898 (क्रेडिट पिक- इंस्टा हैंडल)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मच रही है। फिल्म सभी बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड को तोड़ रही है। 5 दिसंबर को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 'पुष्पा 2' की फैन फॉलोइंग दुनिया भर में छाई हुई है। फिल्म ने महज छह दिनों में वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ की कमाई कर ली है। 'पुष्पा 2' का क्रेज फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। अल्लू अर्जुन ने पुष्पाराज के किरदार में भौकाल मचा दिया। उनके साथ फिल्म में रश्मिका मंदाना, फहाद फाजिल मुख्य भूमिका में हैं। तीनों की तिकड़ी ने दर्शकों का दिल जीत लिया। फिल्म का निर्देशन सुकुमार ने किया है। आइए जानते हैं बाकी ब्लॉकबस्टर फिल्मों ने कितने दिनों में वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ का आंकड़ा पार किया। इस लिस्ट में 'बाहुबली 2', 'आरआरआर', 'जवान', 'कल्कि 2898 एडी' का नाम शामिल है।

 

बाहुबली 2

 

प्रभास की 'बाहुबली 2' पहली भारतीय फिल्म थी जिसने 10 दिन में 1000 करोड़ का आंकड़ा पार किया था। फिल्म का पहला पार्ट साल 2015 में रिलीज हुआ था। फिल्म का निर्देशन एसएस राजामौली ने किया था। 'बाहुबली 2' में प्रभास, राणा दग्गुबती, तमन्ना भाटिया और सत्यराज ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

 

कल्कि 2898 एडी

 

'बाहुबली 2' के बाद प्रभास की 'कल्कि 2898 एडी' इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। फिल्म का निर्देशन नाग अश्विन ने किया है। 'कल्कि' ने 15 दिनों में 1000 करोड़ का आंकड़ा पार किया था। फिल्म में अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, कमल हासन मुख्य भूमिका में थे।

 

केजीएफ चैप्टर 2

 

यश की 'केजीएफ 2' ने 1000 करोड़ का आंकड़ा 16 दिनों में पार किया था। फिल्म के पहले पार्ट को भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था।

 

आरआरआर

 

निर्देशक एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' ने 1000 करोड़ का आंकड़ा 16 दिनों में पार किया था। फिल्म को अलग-अलग भाषाओं में रिलीज किया गया था। जूनियर एनटीआर और राम चरण ने फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई थी। इसके अलावा अजय देवगन और आलिया भट्ट कैमियो रोल में थे।

 

जवान

 

शाहरुख खान की 'जवान' ब्लॉबस्टर हिट मूवी थी। फिल्म ने 18 दिनों में वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ का आंकड़ा पार किया। फिल्म में शाहरुख के साथ विजय सेतुपति और नयनतारा मुख्य भूमिका में थे।

 

पठान

 

साल 2023 में शाहरुख खान की 'पठान' भी रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने 27 दिनों में 1000 करोड़ का आंकड़ा पार किया था। 'पठान' में किंग खान के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम मुख्य भूमिका में थे।

 

दंगल

 

आमिर खान की 'दंगल' ने रिलीज के 154 दिन बाद 1000 करोड़ का आंकड़ा पार किया था। खासतौर पर फिल्म की कमाई में रफ्तार तब आई जब चाइना में रिलीज हुई थी।


और पढ़ें