logo

मूड

ट्रेंडिंग:

18 घंटे बाद जेल से रिहा हुए अल्लू, अपने समर्थकों का दिया धन्यवाद

'पुष्पा 2' अभिनेता अल्लू अर्जुन जेल से रिहा हो गए हैं। उन्होंने जेल से निकलने के बाद अपना पहला बयान दिया है।

Allu Arjun Arrest

अल्लू अर्जुन ( क्रेडिट इमेज- अल्लू इंस्टा हैंडल)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Advertisement

'पुष्पा 2' एक्टर अल्लू अर्जुन को पुलिस ने कल गिरफ्तार कर लिया था। उन्हें जमानत तो मिल गई थी। लेकिन वो जेल से रिहा नहीं हुए थे। करीब 18 घंटे बाद उन्हें सुबह चंचलगुडा सेंट्रल जेल से रिहा किया गया। उन्हें लेने के लिए पिता अल्लू अरविंद और ससुर कंचरला चंद्रशेखर रेड्डी पहुंचे थे। उन्होंने जेल से निकलने के बाद सबसे पहले बयान दिया। उन्होंने इस मुश्किल समय में साथ देने के लिए अपने समर्थकों का धन्यवाद दिया। मैं कानून का सम्मान करता हूं।

 

अल्लू को पुलिस ने कल दोपहर 12 बजे हिरासत में लिया था। इसके बाद उनका गांधी अस्पताल में मेडिकल जांच किया गया था। नेपल्ला कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। इसके बाद वह अंतरिम जमानत के लिए तेलंगाना हाई कोर्ट पहुंचे थे। हाई कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी थी।

 

अल्लू अर्जुन ने समर्थकों का किया धन्यवाद

 

 

अल्लू के अरेस्ट पर क्या बोला महिला का परिवार

 

अल्लू के अरेस्ट के बाद महिला के पति ने केस वापस लेने की बात कही थी। उन्होंने कहा, 'इसमें अल्लू अर्जुन की कोई गलती नहीं थी। हमें नहीं पता था कि उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मेरा बेटे को फिल्में देखने पंसद था इसलिए मैं पूरे परिवार के साथ उस दिन गया था'।

 

क्या था पूरा मामला?

 

उन पर आरोप था कि 4 दिसंबर को वह हैदराबाद के संध्या थिएटर में पुष्पा 2 के प्रीमियर के लिए बिना बताए पहुंचे थे। उन्हें देखने के लिए थिएटर के बाहर भीड़ उमड़ पड़ी और भगदड़ मच गई। उस भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई थी और उसका 8 साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया था। महिला की मौत के बाद परिवार ने अल्लू अर्जुन और उनकी सिक्योरिटी टीम और थिएटर मालिक के खिलाफ एफआईआर करवाई थी। इसके बाद से पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी। पुलिस ने इस मामले में थिएटर मालिक समेत 2 लोगों को गिरफ्तार किया था।

 

अल्लू ने बढ़ाया था मदद का हाथ

 

अल्लू अर्जुन ने महिला की मौत के बाद ट्विटर पर अपना वीडियो शेयर किया था। उन्होंने महिला की मौत पर दुख जताया था और परिवार की हर मदद करने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि मैं खुद परिवार से मिलूंगा। इसके अलावा मैं उनके परिवार को 25 लाख रुपये का मुआवजा दूंगा और उनके बेटे के इलाज का सारा खर्च भी उठाऊंगा।


और पढ़ें