logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'सबका बहुत धन्यवाद', जेल से आने के बाद राजपाल ने चेक बाउंस मामले पर दिया रिएक्शन

राजपाल यादव को चेक बाउंस मामले में अंतरिम जमानत मिल गई है। जमानत मिलने के बाद उन्होंने पहली बार मीडिया में बयान दिया है।

Rajpal Yadav

राजपाल यादव, Photo Credit: Rajpal Yadav Insta Handle

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव को चेक बाउंस मामले में 16 फरवरी को अंतरिम जमानत मिल गई थी। दिल्ली हाई कोर्ट ने एक लाख रुपये की जमानत राशि पर यह जमानत दी है। अब इस पूरे मामले पर राजपाल यादव ने मीडिया के सामने आकर अपना रिएक्शन दिया है।

 

राजपाल यादव ने कहा, 'कोई भी लीगल जानकारी हो, आप हमारे वकील भास्कर उपाध्याय से जानकारी लें सकते हैं। बाकि मैं यह कहना चाहूंगा कि मुझे 2027 में मुंबई में 30 साल हो जाएंगे। बॉलीवुड में मैं 200-250 फिल्में कर पाया। पूरे देश का बच्चा-बच्चा, नौजवान और बुजुर्ग व्यक्ति जानता है। पूरा बॉलीवुड ये किस्सा 2012 या 13 का था आज 2026 हो गए मैं 200- 250 फिल्में कर पाया हूं। भारतीय सिनेमा का बच्चा, बूढ़ा, नौजवान मेरे कलेजे का टुकुड़ा है। मेरे पास सबका साथ है। सभी लोग जानते हैं सच क्या है। जो भी कोर्ट ने पिछले 10 साल में जहां-जहां माननीय कोर्ट ने हाजिर होने के लिए कहा। मैं हाजिर मिला हूं और आगे भी हाजिर मिलूंगा। मैं कानूनी चीजें तो नहीं बता पाऊंगा। आप मेरे वकील से पूछ सकते हैं।'

 

यह भी पढ़ें: सलमान खान के पिता सलीम खान ICU में भर्ती, पूरा परिवार पहुंचा लीलावती अस्पताल

राजपाल ने सभी का धन्यवाद किया

मीडिया ने राजपाल से पूछा कि आपको सोशल मीडिया पर लोगों के साथ-साथ सेलेब्स का सपोर्ट मिला। आप इस पर क्या कहना चाहेंगे? उन्होंने कहा, 'समर्थन सबका है। जो लोग सोशल मीडिया पर नहीं है उन्होंने भी मुझे सपोर्ट किया है। मुझे देश के हर व्यक्ति ने बचपन से लेकर पचपन तक प्यार दिया। मेरा रिश्ता देश के सभी लोगों के साथ है। हमारा एंटरटेनमेंट का, ब्लड सर्कुलेशन का रिश्ता रहा है और जिस तरह से मुझे मेरे देश, पूरी दुनिया और मेरे बॉलीवुड ने प्यार दिया। अगर मुझ पर कोई आरोप है तो मैं जवाब देने के लिए हमेशा तैयार हूं।'

 

चेक बाउंस मामले में जेल गए थे राजपाल

राजपाल ने साल 2010 में फिल्म अता पता लापता के लिए मुरली प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से 5 करोड़ रुपये कर्ज लिए थे। यह फिल्म बुरी तरह से पिट गई। राजपाल रकम चुका नहीं पाए जिसका ब्याज अब बढ़कर 9 करोड़ रुपये हो गया है। राजपाल ने साल 2010 में फिल्म अता पता लापता के लिए मुरली प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से 5 करोड़ रुपये कर्ज लिए थे। यह फिल्म बुरी तरह से पिट गई। राजपाल रकम चुका नहीं पाए जिसका ब्याज अब बढ़कर 9 करोड़ रुपये हो गया है। इसके बाद कोर्ट में केस चला। उन्हें कई बार पैसे चुकाने के लिए समय दिया गया। 2 फरवरी को राजपाल ने तिहाड़ जेल में सरेंडर होने के लिए कहा था। उन्होंने जेल में जाने से पहले कहा था कि मेरे पास पैसे नहीं है। ना ही मेरा कोई दोस्त है। 

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें