बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखने वाला हर व्यक्ति नाम और शोहरत कमाना चाहता है। उस से भी ज्यादा महत्वपूर्ण है कि इंडस्ट्री में अपना नाम बनाए रखें। आज हम आपको बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री मंदाकिनी के बारे में बता रहे हैं। 1985 में उन्होंने फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ राजीव कपूर मुख्य भूमिका में थे। राजीव कपूर और मंदाकिनी की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।
पहली फिल्म हिट होने के बाद भी मंदाकिनी अपने स्टारडम को भुनाने में नाकमयाब रही थीं। हालांकि उनका करियर ज्यादा लंबा नहीं चल पाया था। उनकी प्रोफेशन लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ चर्चा में रही थीं। उनका नाम अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम के साथ जुड़ा था। इस वजह से उनके करियर को काफी नुकसान पहुंचा था। आइए जानते हैं कि मंदाकिनी फिल्मों से दूर अब कहां गायब है?
यह भी पढ़ें- कौन हैं 'किंगडम' अभिनेता वेंकिटेश, जो केरल में सड़क पर बेचते हैं इडली
'राम तेरी गंगा मैली' से स्टार बनी थीं मंदाकिनी
उनका असली यासमिन जोसफ था लेकिन फिल्मों के लिए उन्होंने मंदाकिनी नाम रखा था। उन्होंने फिल्मों में पाने के लिए काफी संघर्ष किया था। उनकी पहली फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली हो' गई थी। इस फिल्म के एक दृश्य में मंदाकिनी को सफेद कलर की पतली साड़ी में झरने के नीचे दिखाया गया था। इस फिल्म में कई ऐसे बोल्ड दृश्य थे जिसकी वजह से मंदाकिनी को फिल्म की सारी लाइमलाइट मिली। हालांकि यह फिल्म राज कपूर ने अपने बेटे राजीव के लिए बनाई थी। इस फिल्म के गाने भी सुपरहिट हुए थे। इस फिल्म के रिलीज के बाद उनके करियर को उड़ान मिल गई।

यह भी पढ़ें- फिल्मों में रहीं फ्लॉप, Mandala Murders समेत इन सीरीज से चमकीं सुरवीन
दाउद इब्राहिम संग जुड़ा था नाम
उनकी खूबसूरती के दीवाने अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम भी थे। मंदाकिनी जिस भी प्रोड्यूसर से मिलने जाती दाउद वहां मौजूद रहते थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक मंदाकिनी अक्सर दाउद से मिलने दुबई जाती थी। कुछ सालों बाद मंदाकिनी और दाउद की एक तस्वीर भी वायरल हुई थी। मंदाकिनी के डाउद से नजदीकियां होने की वजह से प्रोड्यूसर उनसे डरने लगे थे। बाद में उन्हें फिल्मों में काम मिलना बंद हो गया था। हालांकि मंदाकिनी ने अपने इंटरव्यू में कहा था, 'मैं दाउद को जानती थी लेकिन हमारे बीच में कोई रिश्ता नहीं था। इस वजह से मुझे काफी मेंटल ट्रॉमा सहना पड़ा था'।
इन फिल्मों में नजर आई थीं मंदाकिनी
उन्होंने 'राम तेरी गंगा मैली' के बाद 'जीवा', 'आग और शोला', 'जाल', 'मजलूम', 'लोहा', 'अपने अपने', 'प्यार करके देखो', 'प्यार मोहब्बत', 'हम तो चले परदेश', 'कमांडो', 'जोरदार', 'प्यार का सौदागार', 'प्यार के नाम कुर्बान', 'शेषनाग' जैसी कई फिल्मों में काम किया था। 1996 में वह आखिरी बार फिल्म 'जोरदार' में नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने इंडस्ट्री से किनारा कर लिया। 2022 में उन्होंने 'मां ओ मां' म्यूजिक वीडियो से कमबैक किया था।

अब कहां हैं मंदाकिनी
मंदाकिनी अब फिल्मों से दूर अपने परिवार के साथ समय बिता रही हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह अपने इंस्टाग्राम पर अक्सर अपने परिवार के साथ तस्वीर शेयर करती रहती हैं। अब मंदाकिनी अपने पति के साथ मुंबई में तिब्बतन हर्बल सेंटर चलाती हैं।1990 में उन्होंने डॉक्टर काग्युर टी रिनपोचे से शादी कर ली थी जो कि बाद में बौद्ध भिक्षु बन गए। कपल के दो बच्चे हैं बेटे का नाम रब्बील र बेटी का नाम रब्जे है।