रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। दर्शक इस फिल्म के ट्रेलर का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। फिल्म के निर्देशक आदित्य धर ने सुबह-सुबह फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है।
फिल्म में रणवीर सिंह ने हमजा और जसकिरत सिंह का किरदार निभाया है। ये दोनों किरदार एक-दूसरे से बिल्कुल अलग है। फिल्म के पहले पार्ट में दिखाया गया था कि हमजा ने ल्यारी में घुसकर रहमान डकैत को मार दिया था। वहीं, फिल्म के दूसरे भाग में हमजा की कहानी को दिखाया जाएग।
फिल्म के ट्रेलर में खूब सारा ऐक्शन देखने को मिला है। ट्रेलर की शुरुआत एक शख्स से होता है जो आर माधवन से कहता है, 'हिंदू बहुत ही डरपोक कम है। पड़ोस में ही रहते हैं हम। गूदेभर का जोर लगा दो और बिगाड़ लो जो बिगाड़ सकते हो।' इसके बाद फ्लैश बैक में दिखाया जाता है कि हमजा ने कैसे रहमान डकैत को मौत के घाट उतार दिया और उसकी मौत के बाद ल्यारी में कैसे हालात है।
रहमान की मौत के बाद कौन ल्यारी का राजा बनेगा? इसके बाद जसकिरत सिंह रंगी की एंट्री दिखाई जाती है। वह एसपी असलम के साथ मिलकर आईएसआई मेजर इकबाल की नाक में दम कर देता है। धुरंधर 2 में कई सवालों के जवाब मिलेंगे। ट्रेलर में रणवीर सिंह ने अपनी दमदार ऐक्टिंग से रोंगटे खड़ कर दिए हैं। फैंस इस फिल्म के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पहले 'धुरंधर 2' के साथ यश की 'टॉक्सिक' रिलीज होने वाली थी। टॉक्सिक के मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया है। अब यह फिल्म 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। उम्मीद की जा रही है कि 'धुरंधर 2' पुराने रिकॉर्ड तोड़ देगी। पिछले साल 5 दिसंबर 2025 को 'धुरंधर' रिलीज हुई थी। फिल्म ने भारत में 800 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था।