logo

मूड

ट्रेंडिंग:

सुसाइड या हत्या:RJ सिमरन की मौत से सदमे में फैंस, पुलिस कर रही है जांच

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और आरजे सिमरन सिंह की मौत से फैंस सदमे में हैं। लोगों का कहना है कि ये सुसाइड नहीं हत्या है।

RJ Simran Singh

आरजे सिमरन सिंह (क्रेडिट इमेज- सिमरन इंस्टाग्राम हैंडल)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

'जम्मू की धड़कन' के नाम से मशहूर आरजे सिमरन सिंह की मौत से फैंस सदमे में हैं। 26 साल की सिमरन की लाश उनके गुरुग्राम के सेक्टर 47 के फ्लैट में लटकी हुई मिली। दोस्त ने पुलिस को उनके मौत की जानकारी दी थी। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। हालांकि पुलिस को लाश के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। उनके चाहने वालों को इस बात का यकीन हो रहा है। सिमरन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थीं। वह अपने चुलबुले अंदाज और प्यारी सी स्माइल से फैंस को जमकर एंटरटेन करती थीं।

 

उनके फैंस को यकीन नहीं हो रहा है कि सिमरन इस तरह का कदम उठा सकती है। उन्होंने 13 दिसंबर को आखिरी पोस्ट शेयर किया था। फैंस उनके पोस्ट पर लिख रहे हैं कि ये सुसाइड नहीं मर्डर है।

 

फैंस सिमरन की मौत को क्यों बता रहे हैं सुसाइड

 

 

एक यूजर ने लिखा, 'इतनी खूबसूरत और टैलेंटेड लड़की ऐसा नहीं कर सकती है'। दूसरे यूजर ने लिखा, 'वह हर बात पर वीडियो बनाती है। फिर उन्होंने अपनी मेंटल हेल्थ के बारे में क्यों नहीं बात की'। तीसरे यूजर ने लिखा, 'अगर किसी की मेंटल हेल्थ अच्छी नहीं है तो वह वीडियो कैसे बन सकता है'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ये आत्महत्या नहीं हत्या है'। फैंस इस बात का जवाब जानना चाहते हैं कि उन्होंने ऐसा क्यों किया?

 

पुलिस कर रही है मामले की जांच

 

शुरुआत में पुलिस सिमरन की मौत को हत्या मान रही है। पुलिस उनके दोस्तों से पूछताछ कर रही है। इसी के साथ उनके फोन की भी जांच की जा रही है। सिमरन के परिवार का कहना है कि वह पिछले कुछ समय से परेशान चल रही थी। इस वजह से उन्होंने ऐसा कदम उठाया हो। उन्होंने किसी को इस सुसाइड के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया है। सिमरन आरजे होने के साथ-साथ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी थीं। उन्हें इंस्टाग्राम पर 711 K लोग फॉलो करते थे। वह इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव थीं। 

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें