logo

ट्रेंडिंग:

सैफ अली खान पर देर रात चाकू से हमला, अस्पताल में भर्ती; अभी कैसी हालत

बॉलीवुड से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। एक्टर सैफ अली खान पर चाकू से हमला किया गया। इस समय सैफ अली खान लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। 

Saif Ali Khan attacked admitted in hospital

सैफ अली खान, Photo Credit: PTI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर उनके मुंबई स्थित घर में हमला हुआ है और फिलहाल उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुंबई पुलिस ने पुष्टि की है कि एक चोर उनके घर में घुस आया और इस दौरान अभिनेता ने उनके साथ हाथापाई की। इसी दौरान वह घायल हो गए। मामले की जांच की जा रही है।

 

अस्पताल के सीईओ नीरज उत्तमानी के बयान के अनुसार, सैफ को सुबह 3-3:30 बजे भर्ती कराया गया था। उनके शरीर पर 6 चोटें आई है जिसमें से एक चोट उनकी रीढ़ के बहुत करीब लगी है। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि उनकी हालत कितनी गंभीर है। 

 

सैफ अली खान का हो रहा ऑपरेशन

नीरज उत्तमानी ने बताया, 'सैफ अली खान को सुबह 3.30 बजे लीलावती (अस्पताल) लाया गया। उन्हें छह चोटें आई हैं, जिनमें से दो गहरी हैं। एक चोट उनकी रीढ़ के पास है। हम उनका ऑपरेशन कर रहे हैं। उनका ऑपरेशन न्यूरोसर्जन नितिन डांगे, कॉस्मेटिक सर्जन लीना जैन और एनेस्थेटिस्ट निशा गांधी कर रहे हैं। सर्जरी होने के बाद ही हम आगे का अपडेट दे पाएंगे।'

 

सैफ की टीम के एक बयान के अनुसार, उनके बांद्रा स्थित आवास पर चोरी करने की कोशिश की गई थी। बयान में कहा गया,  'सैफ अली खान के आवास पर चोरी का प्रयास किया गया था। इस समय उनका अस्पताल में सर्जरी हो रहा हैं। हम मीडिया और फैंस से अनुरोध करते हैं कि धैर्य रखें। यह पुलिस का मामला है। हम आपको स्थिति के बारे में अपडेट रखेंगे।'

 

 

यह भी पढ़ें: किन चीजों को लेकर सपोर्टिव नहीं है इंडस्ट्री, अभिषेक कपूर ने खोला राज

घर पर कौन-कौन था मौजूद?

अभिनेता के एक करीबी सूत्र ने बताया कि रात करीब 1 बजे सैफ अली खान के घर में एक चोर घुस आया। उसे घर के अंदर रहने वाली एक नैनी ने देखा और चिल्लाने लगी। चोर के हाथ में चाकू था। जब सैफ आवाज सुनकर बाहर आए, तो चोर ने उन पर हमला कर दिया। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि घटना के समय घर के अंदर और कौन था।

 

डीसीपी बांद्रा डिवीजन ने घटना की पुष्टि की और कहा, 'यह सच है। सैफ के घर चोरी का प्रयास रात करीब 2:30 बजे हुआ। उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, उनकी हालत गंभीर नहीं है।'


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap